महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत के लिए 44 साल बाद सेमीफाइनल खेलने का मौका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 02 Aug 2018 06:44:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत के लिए 44 साल बाद सेमीफाइनल खेलने का मौका https://www.shauryatimes.com/news/7435 Thu, 02 Aug 2018 06:44:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7435 अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेगी, जहां उसका सामना ‘जाइंट किलर’ आयरलैंड से होगा. आयरिश टीम को हराकर वह 44 साल बाद विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा.महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत के लिए 44 साल बाद सेमीफाइनल खेलने का मौका

भारत ने इटली को क्रॉस-ओवर मैच में हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है. क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड को हराने से भारतीय टीम दूसरी बार विश्व कप के अंतिम-4 में पहुंच जाएगी.

भारतीय टीम इससे पहले 1974 में फ्रांस में हुए विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी. अर्जेंटीना के रोसारियो में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत आठवें स्थान पर रहा था.

आयरलैंड ने पिछले दो मुकाबलों में भारत को हराया है, लिहाजा उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी. पूल-बी में आयरलैंड की टीम भारत और अमेरिका जैसी टीमों के रहते शीर्ष रही थी.

आयरलैंड ने यहां पूल चरण में हराने से पहले भारत को पिछले साल जोहानिसबर्ग में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में 2-1 से शिकस्त दी थी. दुनिया की 16वें नंबर की टीम आयरलैंड ने अमेरिका को 3-1 और भारत को 1-0 से हराकर पहले ही इतिहास रच दिया है.

]]>