माफी मांगी: अवंतिका से – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 19 Jul 2019 10:27:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इमरान खान ने माफी मांगी: अवंतिका से https://www.shauryatimes.com/news/49246 Fri, 19 Jul 2019 10:27:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49246 एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं. दोनों के तलाक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 जुलाई को पत्नी अवंतिका के बर्थडे पर इमरान ने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक नई शुरूआत की कोशिश की है. दरअसल, बर्थडे पर इमरान ने अवंतिका को फूलों का एक गुलदस्ता और साथ में एक इमोशनल नोट भेजा है. स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान सूत्र ने बताया कि इमरान खान ने अवंतिका को एक नोट भेजा है, जिसमें उन्होंने भावुक होकर माफी मांगी है. वह बर्थडे नोट से ज्यादा एक सॉरी नोट है. हालांकि यह बात अभी क्लीयर नहीं हैं कि इमरान ने किस बात के लिए माफी मांगी है.

]]>