मामूली झगड़े के बाद पड़ोसी ने किया महिला का मर्डर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 17 Jan 2019 06:06:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मामूली झगड़े के बाद पड़ोसी ने किया महिला का मर्डर, पति और बेटे को भी किया घायल https://www.shauryatimes.com/news/28069 Thu, 17 Jan 2019 06:06:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28069 पश्चिम दिल्ली के ख्याला में मामूली झगड़ा होने पर एक पड़ोसी ने बुधवार को एक महिला की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि उसके पति और एक नाबालिग बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाद के तौर पर हुई है. उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने बताया कि मृतका की शिनाख्त सुनीता के तौर पर हुई है. घायलों में 41 वर्षीय वीरू और आकाश हैं. पुलिस ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे मामूली मसले पर इलाके में रहने वाली सुनीता और आरोपी का झगड़ा हो गया. महिला ने इसकी जानकारी अपने पति और बेटे को दी. वे भी आरोपी का मुकाबला करने के लिए पहुंचे गए. इसके बाद आरोपी ने उनपर चाकू से कई बार वार किया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को ख्याला के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पति और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा कि वह झगड़े के कारण की जांच कर रही है और इसकी भी तफ्तीश कर रही है कि क्या उनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था. पुलिस ने कहा कि घटना के परिणामों के डर से आजाद के परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है. पुलिस ने बताया कि परिवार ख्याला की डीडीए कॉलोनी में किराये पर रहता है और आरोपी उनका पड़ोसी है. अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए दल गठित कर दिए गए हैं.

]]>