मारपीट के बाद जहरीला टीका लगाया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 31 Jan 2021 11:10:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमृतसर में प्रेम विवाह से गुस्साए ससुरालियों ने की दामाद की हत्या, मारपीट के बाद जहरीला टीका लगाया https://www.shauryatimes.com/news/100526 Sun, 31 Jan 2021 11:10:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100526 झंडेर थानांतर्गत पड़ते पंधेर कलां गांव के गुरप्रीत सिंह की उसके ससुरालियों ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का टीका लगाकर हत्या कर दी। उसका कसूर इतना था कि उसने हरप्रीत कौर नाम की युवती से 22 नवंबर 2020 को प्रेम विवाह रचा लिया था। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने गुरप्रीत का अपहरण कर लिया था और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। थाना प्रभारी मनतेज सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी है।

पुलिस ने महदीपुर गांव निवासी जगीर सिंह, उसके दो बेटे गुरप्रीत सिंह, मलकीयत सिंह, उसके भाई कश्मीर  सिंह और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंधेर कलां गांव के राजू ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत सिंह उसका बड़ा भाई है और वह फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रूपिंदर कौर के पास बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। कुछ साल पहले गुरप्रीत  सिंह के महदीपुर गांव निवासी जगीर सिंह की बेटी हरप्रीत कौर से प्रेम संबंध बन गए थे।

दोनों में प्यार हुआ और शादी करने की योजना बना डाली, लेकिन दोनों के इस रिश्ते से हरप्रीत कौर का परिवार सहमत नहीं था। हरप्रीत कौर के पिता और भाइयों की महदीपुर बस अड्डा में साइकिल पंक्चर की दुकान है। हरप्रीत कौर ने 22 नवंबर 2020 को अपने परिवार की इच्छा के विपरीत जाते हुए उसके भाई गुरप्रीत सिंह से शादी रचा ली थी। जब इस बारे में आरोपितों को पता चला तो वह आगबबूला हो गए और कई बार गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं ।

राजू ने बताया कि इसके बाद वह कई बार अपने भाई को बस अड्डा तक छोड़ने भी जाया करता था। जगीर सिंह के बेटों ने कई बार उसे रास्ता रोककर भी मारने की  कोशिश की थी, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। इस बारे में गुरप्रीत सिंह अकसर घर लौटने के बाद बताया करता था। शनिवार को उनका रिश्तेदार सतनाम सिंह  किसी की बाइक से गुरप्रीत सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की तरफ छोड़ने जा रहा था। रास्ते में दो इनोवा में सवार कुछ युवक उनके पास पहुंच गए और जबरदस्ती रास्ता रोककर घसीटकर गुरप्रीत सिंह को इनोवा में बैठा लिया। आरोपित उसे लेकर फरार हो गए।

घटना के बारे में पता चलते ही सारे परिवार ने गुरप्रीत सिंह की तलाश शुरू कर दी। शाम होने पर उन्हें पता चला कि गुरप्रीत सिंह की लाश कूकेवाली गांव के इंटों वाले भट्ठे पर पड़ी हुई है।  उसकी बाजू पर टीके का निशान था और एक सिरिंज भी जमीन पर गिरी पड़ी थी। राजू ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपितों ने उसके भाई का अपहरण कर जहरीले पदार्थ का टीका लगाकर हत्या कर दी है।

 

]]>