माली में आतंकवादियों के हमले में 10 लोगों की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 17 Jan 2019 06:49:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 माली में आतंकवादियों के हमले में 10 लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/28093 Thu, 17 Jan 2019 06:49:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28093 उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक सशस्त्र समूह के सदस्य और आम नागरिक शामिल हैं. सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला जिहादी हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इलाके में मेनाका से करीब 45 किलोमीटर दूर हुआ. जिहादियों की हिंसा में 2018 में सैकड़ों लोगों की जान गई थी.

सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सशस्त्र लोगों के हमले में मंगलवार को कम से कम दस लोगों की मौत हो गई जिनमें मूवमेंट फॉर द साल्वेशन ऑफ अजवाद (एमएसए) के लड़ाके और नागरिक शामिल हैं.’

एमएसए ने एक बयान में हमले की निंदा की है. उसने कहा, ‘‘झड़पों के अंत में हमलावरों ने बुजुर्गों समेत करीब 20 लोगों पर हमला कर दिया.’’ एक स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि ने बताया कि हमलावर मोटरबाइकों पर आए थे और उन्होंने एमएसए की एक चौकी पर हमला किया. हमले में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई.
]]>