माली में हुए फ्रांसीसी हमले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 28 Aug 2018 06:52:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 माली में हुए फ्रांसीसी हमले, सेना ने की जिहारी नेता की मौत की पुष्टि https://www.shauryatimes.com/news/9622 Tue, 28 Aug 2018 06:52:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9622  फ्रांस द्वारा पूर्वोत्तर माली में किए गए हवाई हमलों में ग्रेटर सहारा समूह का एक शीर्ष जिहादी नेता, उसका एक सहयोगी और दो असैन्य नागरिक मारे गए हैं. पेरिस स्थित सैन्य कमान केन्द्र ने उक्त जानकारी दी.माली में हुए फ्रांसीसी हमले, सेना ने की जिहारी नेता की मौत की पुष्टि

सैन्य कमान की ओर से जारी एक बयान में रविवार को मेनाक के पास हवाई हमले की बात कही गई है. बयान के मुताबिक, ‘‘हवाई हमले के बाद जमीन पर तैनात किए गय कमांडोज ने मोहम्मद अग अलमौनेर और उसके एक अंगरक्षक के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्हें एक महिला और एक किशोर का भी शव मिला है.’’ बयान के मुताबिक जिहादी समूह का एक अन्य सदस्य और दो अन्य असैन्य नागरिक भी हमलों में घायल हो गए.

कमान ने अपने बयान में असैन्य नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है. कमान इस बात की जांच कर रहा है कि आखिरकार यह असैन्य नागरिक हमलों की जद में कैसे आ गए.

]]>