माहभर में 1449 लोग गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 09:33:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 UP में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर योगी सरकार सख्‍त, माहभर में 1449 लोग गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/104098 Tue, 02 Mar 2021 09:33:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104098 जहरीली शराब से आए दिन हो रही मौते के मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार बेहद सख्‍त रूख अपना रही है। अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही है। हर जिले में छापेमारी करके अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वालों की धरपकड़ की गई। इसके तहत फरवरी महीने में 1449 लोगों को गिरफ्तार करके 63 वाहन जब्त किए गए। अभियान में 1,52,272 लीटर अवैध श

राब बरामद की गई। जबकि शराब में प्रयुक्त होने वाला 4,94,414 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया गया।

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत मुजफ्फरनगर में एक कार से 23 पेटी नकली तोहफा ब्रांड की देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आगरा में टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 192 पौव्वा अवैध देशी शराब के सौ दो लोग गिरफ्तार हुए।

वहीं, बागपत में एक कार से 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार हुए। गाजियाबाद में एक गाड़ी से हरियाणा में बनी 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। बुलंदशहर में एक कंटेनर से अरुणाचल प्रदेश में बनी 1100 पेटी विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार एटा में तीन वाहनों से सात सौ पेटी विदेशी शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तय दाम पर शराब न बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

]]>