मीठे में मिनटों में बनाए सूजी का हलवा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 30 Sep 2020 11:18:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मीठे में मिनटों में बनाए सूजी का हलवा, दिल हो जाएगा खुश https://www.shauryatimes.com/news/85652 Wed, 30 Sep 2020 11:18:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85652  सूजी का हलवा लोकप्रिय इंडियन डिजर्ट है जिसे सूजी और चाशनी से तैयार किया जाता है. भारत में आमतौर पर पूजा के मौके पर सूजी का हलवा बनाया जाता है. इसे रवा शीरा भी कहा जाता है. सूजी का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. इसे बनाने के लिए सिर्फ सूजी, चीनी, इलाइची और गार्निश करने के लिए बादाम की जरूरत होती है. सूजी का हलवा आप अचानक घर आए मेहमनों के सामने भी बनाकर सर्व कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

सूजी का हलवा बनाने के लिए सामग्री
1 कप सूजी
1 कप चीनी
4 कप पानी
1/2 कप घी
1/4 टी स्पून हरी इलाइची
1 टेबल स्पून बादाम

सूजी का हलवा बनाने की वि​धि
एक पैन में घी डालें, घी पिघलने लगें तो उसमें सूजी डालें और इसे मीडियम/धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. इसी समय दूरी तरफ एक पैन में जरूरत के मुताबिक पानी लें और उसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर चाशनी तैयार करें. हलवा बनाते वक्त लम्बे हैंडल वाला पैन इस्तेमाल करें क्योंकि जब आप सूजी में चाशनी डालेंगे तो उसमें काफी ​भाप बनती है और छिटें आपके हाथ पर आने से हाथ जल भी सकता है. जब सूजी हल्की ब्राउन हो जाए तो आप इसमें चाशनी और इलाइची डालें और एक उबाल आने दें. इसके बाद आंच को धीमी करके तब तक पकाएं जब पानी पूरी तरह न सूख जाए. बादाम डालकर गार्निश करें और गर्म-गर्म सर्व करें.

]]>