मेक्सिको: वेराक्रूज में एक पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 08:46:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मेक्सिको: वेराक्रूज में एक पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, 13 लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/40322 Sat, 20 Apr 2019 08:46:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40322  मेक्सिको के वेराक्रूज में एक पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को गोलीबारी की. इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई. लोक सुरक्षा सचिवालय ने बताया कि बंदूकधारी मिनाटीत्लान में एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने वहां अल बेकी नाम के व्यक्ति से मिलने की बात कही. यह व्यक्ति स्थानीय बार का मालिक है. इसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी.

सचिवालय ने बताया कि सात पुरुष, पांच महिलाएं और एक बच्चे की इस गोलीबारी में मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं. अभी तक गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है. वैराक्रूज अपराध और मादक पदार्थ गिरोहों के बीच हिंसा से प्रभावित क्षेत्र है. 

]]>