मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं मोदी सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए : अभिनेता धर्मेंद्र – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 11 Dec 2020 07:25:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं मोदी सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए : अभिनेता धर्मेंद्र https://www.shauryatimes.com/news/93822 Fri, 11 Dec 2020 07:25:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93822 किसान आंदोलन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान आंदोलन से हस्तियां भी दुखी हैं। बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार धर्मेंद्र ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।

कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था, इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘सरकार से प्रार्थना है… किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें।

कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं… ये दुखद है।’ हालांकि इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर डिलीट कर दिया था।  गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं।

84 साल के धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस में अकेले रहते हैं। मुंबई के पास लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

]]>