मैं ऐसे लोगों की नियुक्ति करता हूं जो 4-5 साल बाद मेरे बॉस बन सकें: अलीबाबा के कार्यकारी चैयरमैन जैक मा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Jan 2019 06:59:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मैं ऐसे लोगों की नियुक्ति करता हूं जो 4-5 साल बाद मेरे बॉस बन सकें: अलीबाबा के कार्यकारी चैयरमैन जैक मा https://www.shauryatimes.com/news/29142 Thu, 24 Jan 2019 06:59:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29142  चीन के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज जैक मा ने बुधवार को कहा कि कोई भी विशेषज्ञ ऐसा नहीं है जो आने वाले कल के बारे में जानता हो, वे सिर्फ बीते कल के बारे में ही जानते हैं. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए अलीबाबा के कार्यकारी चेयरमैन ने उद्योग जगत के नेताओं से कहा कि उन्हें प्रतिस्पर्धा और दबाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप दबाव को लेकर चिंतित होते हैं तो आप उद्यम क्षेत्र में न आएं. आज सबसे अच्छी बात यह है कि हर कोई हर चीज को लेकर चिंतित है.’’

जैक मा ने सवालों के दिए ऐसे जवाब
यह पूछे जाने पर पिछले 20 साल के दौरान अलीबाबा को आगे बढ़ाते समय क्या उन्हें कभी डर लगा है या संदेह हुआ है, मा ने कहा कि आने वाले कल का विशेषज्ञ कोई नहीं होता है, सब बीते कल के विशेषज्ञ हैं.

पॉजिटिव लोग हैं जैक मा की पसंद
यह पूछे जाने पर कि वह अपनी कंपनी में कैसे लोगों की नियुक्ति करते हैं, मा ने कहा, ‘‘जब किसी की नियुक्ति करता हूं तो यह देखता हूं कि वह मेरे से स्मार्ट हो. वे ऐसे लोग हों जो चार या पांच साल बाद मेरे बॉस बन सकें. मैं ऐसे लोगों को पसंद करता हूं जो सकारात्मक हों और जो कभी हार नहीं मानते हों.’’

]]>