मैक्सिको के मॉन्टेरी में छह जगह हमले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Jul 2018 06:35:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मैक्सिको के मॉन्टेरी में छह जगह हमले, 15 की मौत https://www.shauryatimes.com/news/5433 Mon, 09 Jul 2018 06:35:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5433 उत्तरी मैक्सिको सिटी के मॉन्टेरी में शनिवार रात छह स्थानों पर हुए हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में नौ लोग घायल भी हुए हैं।मैक्सिको के मॉन्टेरी में छह जगह हमले, 15 की मौत

ज्यादातर लोगों की मौत बार शूटिंग में हुई है। न्यूवो लियोन सरकारी अभियोजन कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि शनिवार रात और रविवार तड़के हुए ये हमले मॉन्टेरी, गुआडालूप और जुआरेज म्यूनिसिपालिटी में हुए।

अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बात का पता नहीं चल सका कि ये घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। इससे पहले 2011 में मॉन्टेरी में इसी तरह की घटना हुई थी। उस वक्त एक बार में हुई फायरिंग में 20 लोग मारे गए थे।

]]>