मोदी के मुरीद हुए कोरियाई राष्ट्रपति – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 13 Jul 2018 07:13:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मोदी के मुरीद हुए कोरियाई राष्ट्रपति, भारतीयों के लिए कही यह बड़ी बात https://www.shauryatimes.com/news/5807 Fri, 13 Jul 2018 07:13:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5807 पीएम मोदी की बढ़ती साख ने ना उन्हें भारत बल्कि विश्व स्तरीय राजनेता के रूप में पहचान दिलाई है. पीएम मोदी की लोकप्रिययता में लगातार इजाफा हुआ है. दुनिया के बड़े से बड़े दिग्गज नेताओं ने उनकी तारीफों के पुल बांधे है. अब इस कड़े में अपना नाम दर्ज कराया है दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन ने. पीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने पूरे जीवन में सद्भावना के महत्व को जाना है.मोदी

बता दे कि मून जेइ इन भारत के दौरे पर थे, और कल शाम उन्होंने भारत से रवाना होने से पहले एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत से रवाना हो रहा हूं, मैंने भारत में उसके दयालु और उदार लोगों के बीच चार दिन गुजारे. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ इन 4 दिवसीय भारत दौरे पर थे. 

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ इन ने भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय लोगों की आंखों में ईश्वर वास करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने अपने पूरे जीवन में सद्भावना के महत्व को जाना है, जिस तरह भारत के पूरे इतिहास में है. 

]]>