मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Feb 2021 09:38:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली : गोद में दो साल के मासूम बच्चे को लेकर पैदल जा रही महिला पर स्नैचर ने किया चाकू से हमला, मौत https://www.shauryatimes.com/news/103948 Sun, 28 Feb 2021 09:38:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103948 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रहीं. पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. अब दिल्ली में स्नैचिंग की हिला देने वाली वारदात सामने आई है. गोद में दो साल के मासूम बच्चे को लेकर पैदल जा रही एक महिला पर स्नैचर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए.

चाकू के वार से जख्मी महिला को उपचार के लिए शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया. वह आदर्श नगर इलाके की निवासी बताई जाती है. जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर इलाके की रहने वाली 25 साल की सिमरन कौर की शादी तीन साल पहले पंजाब के पटियाला में हुई थी. पटियाला से वह चंद रोज पहले ही मायके आई थी.

बताया जाता है कि सिमरन आदर्श नगर के पास ही सनी बाजार के नाम से लगने वाले मार्केट से शॉपिंग करके घर वापस जा रही थी कि यह घटना हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक चोर ने महिला के गले से चेन खींचनी चाही लेकिन सफल नहीं हो सका. सिमरन ने अपने गले से चेन खींचने की कोशिश करने वाले चोर को पकड़ने का प्रयास किया.

सिमरन जब चेन स्नेचर पर झपटीं तो उसने चाकू निकाल लिया. चेन स्नेचर ने चाकू से दो दफे सिमरन के गले पर वार किया. गले पर चाकू के वार से जख्मी सिमरन खून से लथपथ गिर पड़ी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आदर्श नगर इलाके के पुलिसकर्मियों ने घायल सिमरन को आननड-फानन में उपचार के लिए शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

]]>
‘आपने सारे अमरुद खा लिए’… 5 वर्षीय पोती की यह बात सुनकर दादी ने पी लिया एसिड, मौत https://www.shauryatimes.com/news/97424 Tue, 05 Jan 2021 07:59:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97424 इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। घटना में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने महज इसलिए एसिड पी लिया क्योंकि उनकी पांच साल की पोती ने उनसे यह कह दिया था कि आपने सारे अमरूद खा लिए। तबियत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दादी को अपनी पोती की यब छोटी से बात इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने गुस्से में यह कदम उठा लिया। 

घटना की जानकारी के मुताबिक, एक पांच साल की पोती ने अपनी दादी से कहा कि आपने तो पेड़ में लगे सभी अमरूद खा लिए। इस पर दादी को तैश आ गया और उन्होंने घर में मौजूद एसिड पी लिया। इसके बाद घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मृत्यु हो गई। अब इस मामले पर बेटमा पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक महिला के बेटे कैलाश ने कहा कि मेरी एक पांच वर्षीय बेटी है। वह अपनी दादी के साथ बैठी थी। बेटी ने केवल दादी से यह कहा कि आपने तो सारे अमरूद खा लिए, इस पर दादी नाराज हो गई और बोली कि मैंने अकेले सारे अमरूद नहीं खाए, तुम मुझे ताना मार रही हो। इसके बाद वह उठी और एसिड पी लिया।

घटना की सूचना के बाद इस मामले की तफ्तीश कर रहे बेटमा के चौकी इंचार्ज मनोहर बघेल ने बताया कि मृतक महिला का नाम मीरा बाई है, जो कि बेटमा के मंत्री नगर की रहने वाली है। बच्ची की बात से नाराज होने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

]]>
मामूली विवाद में युवक ने दोस्त के सिर पर मारी ईंट, मौत https://www.shauryatimes.com/news/69987 Tue, 17 Dec 2019 11:28:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69987 यूपी के ग़ाज़ियाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा फ्लाइ ओवर के नीचे शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने मामूली कहासुनी में मंगलवार को ईंट मारकर अपने मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफतार कर लिया है। नोएडा के रहने वाले सोनू (35) ठाकुर नए बस अड्डे पर पानी का ठेला लगाता था। वह कहीं भी स्थान देखकर सो जाता है।

मंगलवार को ठाकुरद्वारा फ्लाई ओवर के नीचे सोनू व उसका मित्र मोहन साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें तैश में आकर मोहन ने सोनू के सिर पर ईट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। तुरंत ही इस बात  सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू को उपचार के लिए पास ही के अस्पताल पहुंचाया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतेद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि किसी बात को लेकर सोनू व मोहन में झगड़ा हो गया था। जिसमें मोहन ने सोनू के सर पर ईंट मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मोहन को शराब पीने की लत है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

]]>
पूजा करके मंच से उतरे TMC विधायक, तभी हमलावरों ने बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत https://www.shauryatimes.com/news/31447 Sun, 10 Feb 2019 04:49:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31447  पश्चिम बंगाल की कृष्णगंज विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की शनिवार को नादिया जिले में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बिस्वास रात करीब 8 बजे माजिया-फुलबाड़ी इलाके में सरस्वती पूजा समारोह में हिस्सा ले रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सत्यजीत को गोली लगते ही कृष्णगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

दरअसल, सत्यजीत बिस्वास सरस्वती पूजा का उद्घाटन करने के बाद मंच से नीचे उतरकर अपनी कार की ओर जा रहे थे. इस दौरान अचानक से कई बदमाश कहीं से बाहर आए और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ”उन्हें मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने बिस्वास की मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि कुछ ‘गद्दार’ हैं जिन्होंने उन्हें मार डाला है.

चटर्जी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए कहा है और वह कल नादिया के लिए रवाना हो सकते हैं. नादिया जिले के टीएमसी अध्यक्ष गौरीशंकर दत्ता ने बिस्वास की हत्या के लिए सीधे तौर पर बीजेपी नेता मुकुल रॉय को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि मुकुल रॉय जिले में टीएमसी के संगठन को तोड़ने की  कोशिश कर रहे थे. यह एक राजनीतिक हत्या है और हमें यकीन है कि यह बीजेपी की हरकत है.

इस मामले पर टिप्पणी के लिए मुकुल रॉय पर फोन से संपर्क नहीं किया जा सका. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने हत्या को टीएमसी के गुटीय झगड़े का नतीजा बताया और बीजेपी पर लगाए जाए रहे आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हत्या की राजनीति हो रही है. जब भी किसी टीएमसी नेता या समर्थक की हत्या होती है तो, वे हमारी पार्टी को दोष देते हैं. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि जांच के जरिए सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले. वहीं, घटनास्थल पर तैनाती के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद हुई है.

]]>