मौसम विभाग ने दी चेतावनी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 03 Apr 2021 09:20:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी तो उत्तर भारत में बढने लगेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी https://www.shauryatimes.com/news/107652 Sat, 03 Apr 2021 09:20:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107652 तेजी से बदलते मौसम के बीच के राजधानी दिल्ली में पिछले दो-तीनों से तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार जताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन से चार दिन में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह बढ़ोतरी एकदम से न होकर धीरे-धीरे कई दिनों में देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार बने हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी 

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। राजौरी जिले में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के पास मुगल रोड पर बर्फ की निकासी चल रही है। ताजा बर्फबारी के बाद मुगल रोड, जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को राजौरी और पुंछ से जोड़ती है वह बर्फ की परतों से ढक दिया है।

अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी के आसार

बता दें कि आइएमडी ने पहली ही भविष्यवाणी कर दी थी अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं दक्षिण भारत में  भी जमकर गर्मी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रात का पारा गिरा

हवाओं का रूख लगातार परिवर्तनशील बने रहने से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गया। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना बनी हुई है। जिसको देखते हुए  4 अप्रैल को मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार जताए जा रहै हैं।

भोपाल में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी (तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रूख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

 

]]>
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कुछ राज्यों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार https://www.shauryatimes.com/news/106390 Sun, 21 Mar 2021 07:07:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106390 पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी।

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश 21 मार्च से शुरू हो जाएंगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 21 मार्च से बारिश शुरू होने की संभावना है। 22 मार्च तक पंजाब में बारिश काफी बढ़ जाएगी। 22 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां आज से और बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड और पंजाब के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने मिल सकती है।

बिहार के 20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

बिहार में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज आंधी और बिजली भी चमक सकती है। करीब 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हैं- किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्स, भोजपुर, रोहतास, भाभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा।

झारखंड में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान में बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन राज्य के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को रांची समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

 

]]>
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान https://www.shauryatimes.com/news/43073 Sun, 26 May 2019 08:35:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43073  उत्तराखंड में मौसम भले ही इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ हो, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह अलग बात है कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तापमान भी सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान इसमें सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और चमोली में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर———-अधि———-न्यूनतम
  • देहरादून——35.2———-19.4
  • मसूरी———27.7———-14.2
  • नई टिहरी—-25.6———-12.6
  • हरिद्वार——36.2———-21.2
  • उत्तरकाशी—-29.1———-13.1
  • जोशीमठ——24.2———-13.0
  • अल्मोड़ा——-32.1———-12.4
  • नैनीताल——-24.2———-16.0
  • पंतनगर——–36.8———-19.0
  • पिथौरागढ़——29.0———-10.4
  • मुक्तेश्वर——-23.0———-11.3
  • चम्पावत——-25.1———-13.3
]]>