युवक ने देर रात लगाई फांसी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 12 Jun 2019 10:38:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 युवक ने देर रात लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/45143 Wed, 12 Jun 2019 10:38:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45143 हाल ही में अपराध का एक मामला जयपुर से सामने आया है. इस मामले में जयपुर के महेश नगर इलाके में किराए से रहने वाले एक युवक ने अपने कमरे में सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने बताया ”टोंक जिला निवासी मंदराज मीणा (22) इलाके स्थित राधा विहार में किराए से अपने माता-पिता के साथ रहकर मजदूरी करता था.

जिसने सोमवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना के बारे में पता चलते ही उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए टोंक ले गए. वहां से घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई.”

अब इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. वैसे यह पहला ऐसा मामला नहीं है इसके पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो हैरान कर देने वाले रहे हैं. फिलहाल इस मामले में जाँच जारी है जो जल्द पूरी कर ली जाएगी.

]]>