युवक ने सरे बाजार छात्रा को मारा चाकू – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

युवक ने सरे बाजार छात्रा को मारा चाकू, लोग वीडियो बनाते रहे; इलाज के अभाव में हो गई मौत
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा को सरेबाजार चाकू मार दिया, लेकिन वहां मौजूद भीड़ बुरी तरह घायल छात्रा को इलाज के लिए ले जाने के बजाय वीडियो बनाती रही। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने छात्रा को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरा मामला कासना कोतवाली क्षेत्र का है।

शुक्रवार शाम को छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक सिरफिरे आशिक ने 20 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 25 वर्षीय आरोपी ने छात्रा पर कई वार किए। लड़की चाकू लगते ही चीखने लगी और मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोपित के हाथ में चाकू देखकर किसी ने उसे बचाने की हिम्मत न दिखाई।

लोगों की भीड़ देख सिरफिरे युवक ने खुद को भी मारा चाकू

सरेबाजार छात्रा को चाकू मारने की घटना के बाद भीड़ से अपने को लोगों से घिरा देखकर आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया। हादसे के बाद किसी ने भी छात्रा को अस्पताल नहीं पहुंचाने की जहमत उठाई वह काफी देर तक घटनास्थल पर दर्द से तड़पती रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छात्रा तड़पती रही और लोग वीडियो बनाते रहे

घटना के बाद करीब बीस मिनट तक लड़की घटनास्थल पर दर्द से तड़पती रही। घायल युवक भी वहां पड़ा रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाते रहे। एक-दूसरे से एंबुलेंस लाने की बातें करते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद करना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के आने के बाद भी लड़की काफी देर तक वहीं पड़ी तड़पती रही। पुलिसकर्मी एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। वहीं मौके पर जमा भीड़ वीडियो बनाने में व्यस्त रही।

छात्रा बीए की पढ़ाई करने के साथ जूस की दुकान में करती थी काम

मूलरूप से दादरी की रहने वाली लड़की जगतफार्म के एके प्लाजा की एक दुकान में काम करती थी। वह दादरी के मिहिर भोज कॉलेज से बीए की पढ़ाई भी कर रही थी। जानकारी के अनुसार दादरी का ही रहने वाला सिरफिरा आशिक कुलदीप लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था।

नहीं पता चल पाया सिरफिरे युवक के हमले का मकसद

शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे लड़का बाजार में चाकू लेकर पहुंच गया। बाजार में एक जगह सीढ़ी पर बैठकर वह लड़की का इंतजार करने लगा। लड़की के आने पर कुछ देर तक पहले उसने बात की। बाद में चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया। बाजार में घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी की थी पुलिस से शिकायत

छात्रा की बहन ने बताया दादरी से आते समय आरोपी लड़का अक्सर पीछा करता था। छेड़छाड़ भी करता था। तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन कुछ नहीं किया। बाद में भी वह लड़का पीछा किया करता था।

आरोपित के परिजन से भी की थी शिकायत

मामले की जानकारी लड़की के परिजन को भी हुई थी। लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर जाकर शिकायत की थी। लड़के के परिवार वालों ने उसे समझाने का आश्वासन दिया था। बाद में कुछ दिनों तक लड़के ने पीछा करना छोड़ दिया था। बाद में वह दोबारा पीछा करने लगा था।

चश्मे वाली लड़की के नाम से जानते थे दुकानदार

घायल लड़की अक्सर आंख पर चश्मा लगाती थी। आस-पास के दुकानदार लड़की को चश्मे वाली लड़की के नाम से जानते थे। लेकिन घटना के बाद मदद करने के लिए आगे नहीं आए।

शादी के लिए अरोपित जबरन बना रहा था दबाव

घटना के बाद लड़की की मां बदहवास अवस्था में अस्पताल पहुंची। रो-रो कर उसका बुरा हाल हो गया। कहा लड़कियों का कहीं आना-जाना दुश्वार हो गया है। सुरक्षा के नाम पर पुलिस-प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। उसने बताया लड़का दूसरी बिरादरी का है पर जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बना रहा था।