यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 02 Sep 2020 07:55:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फिर हुई हत्या, प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली https://www.shauryatimes.com/news/82700 Wed, 02 Sep 2020 07:55:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82700

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े अपना आतंक बरपाया। शहर के पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार को स्कॉर्पियों कार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली प्रॉपर्टी डीलर के पेट में जा लगी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीक के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-14 बी में प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव (32) किराए पर ही रहते थे। दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश के साथी मनीष यादव ने आपसी विवाद के बाद उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी कैंट डॉ वीनू सिंह ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं और जमीन का कारोबार करते हैं उसी विवाद में पिस्टल से एक गोली मारी गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

किरायेदार ने बताया पूरा घटनाक्रम 
एक अन्य किराएदार सोबेंद्र के मुताबिक, सुबह लगभग 8:30 बजे दो स्कॉर्पियों में पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।

]]>
यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग, एक प्रशासनिक अधिकारी को मारी गोली https://www.shauryatimes.com/news/81834 Mon, 24 Aug 2020 08:36:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81834  सूबे की राजधानी लखनऊ एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। हसनगंज क्षेत्र के डालीगंज में करीब दस बजे कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

माना जा रहा है कि कबीर मठ में शादी की बुकिंग कराने आए लोगों ने धीरेंद्र दास (50) को गोली मारी है। फिलहाल धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं। 2015 में भी बरात घर के इसी प्रशासनिक अधिकारी पर गोली चलाई गई थी। जांच में अन्दरूनी मामला निकला कर सामने आया था।

एडीशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र नाथ दास बरात घर की बुकिंग का काम भी करते हैं। आज कोई बुकिंग कराने वाले ग्राहक से कुछ विवाद की स्थिति में उनको गोली लगी है। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है, जहां पर उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है।

एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, हमले का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम लोग इस मामले की पड़ताल में लगे हुए हैं। वहां के सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

]]>