यूपी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 26 Apr 2021 05:20:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन, जानें क्या है गाइडलाइन https://www.shauryatimes.com/news/109775 Mon, 26 Apr 2021 05:20:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109775 देश में कोरेाना वायरस की बेकाबू रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसे रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है और उसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगाने का अधिकार राज्यों को दिया है। आइये जानते हैं कि राज्यों में लॉकडाउन की क्या है स्थिति और उसके लिए क्या गाइडलाइन जारी की गई है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की स्थिति  

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। ये पाबंदियां 14 अप्रैल की शाम 8 बजे से लागू हो चुकी हैं जो एक मई तक जारी रहेंगी। पूरी राज्‍य में धारा 144 भी लागू कर दी गई हैं। कोरोना के मामले नहीं घटने पर संपूर्ण लॉकडाउन की भी मांग की गई है। बता दें कि एक मई तक आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पहले की तरह ही सामान्‍य रूप से जारी रहेगी, लेकिन निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी। इसके अलावा चिकन, मटन, अंडा और मछली बेचने वाली दुकाने के लिए भी यही आदेश है।

यूपी में शनिवार और रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू 

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाने का फैसला लिया है। इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी, जिसमें शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया गया था। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है।

बिहार से लगा नाइट कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार में 19 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। रात्रि नौ बजे से सुबह सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके पहले शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, स्‍टेडियम, संग्रहालय, जिम, धर्म स्‍थल आदि बंद हैं। इन्‍हें 15 मई तक बंद किया गया है। खेलकूद की गतिविधियों व सार्वजनिक आयोजनों पर भी 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पहले 18 अप्रैल तक बंद स्‍कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्‍थान 15 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्‍कूल-कॉलेज की परीक्षाएं भी स्‍थगित कर दी गईं हैं।

दिल्ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। इसे दौरान बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। उसमें बैठने वालों को ई-पास या आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन 

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। प्रशासन ने पहले 26 अप्रैल तक भोपाल में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था, लेकिन अब भोपाल में 3 मई की सुबह छह बजे तक जनता कर्फ़्यू रहेगा. इस अवधि में सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की छूट दी जाएगी।  वहीं, जबलपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक अब जबलपुर में आगामी 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउनराजस्‍थान में राज्‍य सरकार ने सोमवार से 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है और यह 3 मई तक लागू रहेगा। राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा होगा। इसमें सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जिस तरह से रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदेश की सीमा पर सख्ती की जाएगी। बाहर से आने वालों को 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिला प्रशासन ने लाकडाउन पांच मई तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में सोमवार को लाकडाउन की मियाद पूरी हो रही थी। बाकी जिलों में भी लॉकडाउन की बंदिश अभी जारी रहेगी।

झारखंड में लगा लॉकडाउन 

झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से धनबाद समेत पूरे झारखंड में आंशिक लॉकडाउन जारी है। इसकी अवधि 29 अप्रैल सुबह छह बजे तक है। इसे सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। इस लॉकडाउन में भी कोरोना थम नहीं रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में लॉकडाउन विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में लगा रात्रि कर्फ्यू 

जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। बसें और मिनी बसें पचास फीसद सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी, बाजार भी एक दिन बंद रहेंगे और एक दिन खुलेंगे।

केरल में दो हफ्ते के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू 

केरल सरकार ने कई नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया। इनमें दो हफ्ते के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू शामिल है। इसके अलावा इस दौरान सिनेमाहाल सिर्फ रात 7.30 बजे तक खुल सकेंगे।सरकारी आदेश के मुताबिक, ट्यूशन सेंटर्स इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ही चल सकेंगे। जहां तक संभव हो सभी सरकारी विभागों की मीटिंगों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आनलाइन किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। सरकारी विभागों की सभी परीक्षाओं को दो हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

]]>
बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू, जानें अपने राज्य का मौसम https://www.shauryatimes.com/news/105320 Sat, 13 Mar 2021 07:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105320 दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इतना ही नहीं बीते दिन गुरुग्राम के सेक्टर 82 स्थित वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शाम करीब साढ़े पांच बचे दिल हिला देने वाली घटना हुई। बता दें कि इस बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट एमपी और वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। वहीं ईस्ट यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम बंगाल में आंधी और बिजली की गरज शुरू हो गई, जो आज शाम तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास दिखाई दे रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अब पंजाब, चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ तेज हवाओं को लेकर सावधान रहने क लिए कहा गया है। उधर,  पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है। मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है।

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम  में बदलावा आएगा। इन जिलों में बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है।

 

]]>
यूपी, बिहार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, शीतलहर, कोहरा और बारिश बना आफत https://www.shauryatimes.com/news/100200 Fri, 29 Jan 2021 07:26:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100200 दिल्ली, यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। पिछले दिनों से पड़ रही है ठंड के बीच शीतलहर और कोहरा आफत बना हुआ है। प्रत्येक दिन दर्ज किए जा रहे कोहरे के चलते विजिबिलटी भी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों और फ्लाइटस पर पड़ रहा है। लगातार ट्रेनों के देरी से चलने की खबरे भी सामने आई है। वहीं बीते दिन इस कड़ाके की ठंड के बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई है, जिसके चलते पारा गिर गया। लगातार देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से भी कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। लद्दाख बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

जनवरी लगभग खत्म होने पर है, लेकिन ठंड अपने चरम पर है। रिपोर्ट की मानें तो ठंड के इस प्रकोप से लोगों को अभी राहत नहीं मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में देश में हल्की बरिश और सामान्य से तेज हवा चलने की आंशका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन फरवरी के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जिससे पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी और वर्षा होगी।

इन राज्यों में घना और हल्का कोहरा दर्ज

शीतलहर और बारिश की आफत से परेशान लोगों के लिए कोहरा भी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। आज यानी 29 जनवरी को भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में घन कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वहीं चंडीगढ़, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया है।

उधर, बिहार में बारिश के कारण बड़ी ठंड से भी अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक. अगले तीन-चार दिनों तक ठंड यहां पर ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के पूर्ण रुप से सक्रिय रहने और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी है।

 

]]>
कोहरे से ढका उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा में विजिबलिटी हुई कम, ट्रेनों पर भी बड़ा असर https://www.shauryatimes.com/news/98982 Mon, 18 Jan 2021 08:07:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98982 उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह-शाम के कोहरे से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित ज्यादातर राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी दर्ज किया गया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है। बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली में 26 ट्रेन आज देरी से चली।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा दर्ज किया गया है। कश्मीरी गेट और मंजनू के टीला पर भी विजबिलिटी कम दर्ज की गई।

सुबह आठ बजे तक दिल्ली में स्थित पालम और सफदरजंग में 9.7 तापमान दिर्ज किया  है। वहीं सुबह 5.30 तक यह तापमान ज्यादा था। यहां पर सुबह के वक्त 10 डिग्री तापमान था। यानी सुबह आठ बजे तक यहां पर ठंड बढ़ी है।

देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबलटी भी कम दर्ज की गई है। सुबह 5.30 तक चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर में -25 तक विजबिलीट रही। वहीं अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर  में -50 विजिबलटी रही।

कड़ाके की ठंड के बीच तमिलनाडु सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी तक पूरे तमिलनाडु राज्य में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

यहां हवा की गुणवत्ता होगी खराब

जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। एक तरह जहां पर्यटक यहां भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने इन इलाकों में पहुंच रहे हैं वहीं इन इलाकों में पड़ रही बर्फबारी से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। यहां हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं बता करें हवा की गुणवत्ता की तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी।

यूपी में भी कोहरे से नहीं मिली राहत

यूपी के मेरठ में अभी कोहरे से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। रविवार को तो सुबह से शाम तक पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो धूप निकलने के आसार कम ही है।

उत्तराखंड में भी कोहरे की मार

वहीं उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। हालांकि रविवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है।

 

]]>
दिल्ली में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी, बिहार, सहित इन राज्यों में रहा घना कोहरा https://www.shauryatimes.com/news/98160 Sun, 10 Jan 2021 06:44:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98160 देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड में मौसम ने करवट बदलकर कुछ दिन तक बारिश (Rain) करवाई। इससे कुछ राज्‍यों में शीत लहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकांश हिस्‍सों में बर्फबारी का दौर रुक रुककर जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने उत्‍तर पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्‍यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। यह दौर 4 दिन तक बरकरार रहेगा। वहीं रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हवा के कारण मौसम काफी ठंड है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी सर्द हवाएं चलेंगी। यह दौर एक सप्ताह के लिए जारी रहेगा, क्योंकि इस एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा।

10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरते हुए 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने पर शीत लहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना

बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से वहां विजिविलिटी काफी कम हो गई।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में अगले 24 घंटों में ओले पड़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भी हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में गहरा कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

येलो अलर्ट किया जारी

इसके अलावा कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिक्कमंगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा के लिए ‘‘येलो अलर्ट” जारी किया है।

झारखंड में दो दिनों तक हल्के बादल

झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो नौ जनवरी से आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान थोड़ी कमी आने की संभावना है। वहीं राज्य में 12 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

 

]]>
अभी नहीं थमेगी शीतलहर, दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित उत्तर भारत के इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड https://www.shauryatimes.com/news/95887 Sat, 26 Dec 2020 05:43:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95887 प्रत्येक दिन मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी ठंड तो कभी घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया हुआ है। पिछले दिनों लगातार उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तामपान कम हुआ। इस बीच देश के अधिकतर हिस्सों में मामूली राहत भी मिली, लेकिन क्रिसमस के बात ये मामूली राहत खत्म गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले दिनों में देश के अधिकतर राज्यों में ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी फिर बढ़ गई है। कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे हैं।

इधर, राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी। यहां पर तापमान 1 डिग्री के पास तक पहुंच गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में है। घना कोहरा भी राजधानी में दर्ज किया जा रहा है। सितम ये है कि नए साल पर भी इससे निजात मिलती नहीं दिख रही। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली जनवरी को भी न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

हिमाचल में 28 दिसंबर को बारिश की संभावना

वहीं हिमाचल प्रदेश में नववर्ष के आगाज से पहले बारिश और बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में हिमपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। नववर्ष का जश्‍न मनाने हिमाचल आ रहे पर्यटकाें के लिए भी यह राहत की खबर है। पर्यटक प्रदेश में बर्फबारी का आनंद ले सकेंगे। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 29 दिसंबर रह सकता है।

उत्तराखंड में रविवार को हो सकती है बारिश

उधर, उत्तराखंड में मौसम भले ही सामान्य हो, लेकिन सुबह और शाम बेहद सर्द हो रही हैं। विशेषकर कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान उच्च हिमालय में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। यहां पर आने वाले दिनों में मौसम बदलता रहेगा।

 

]]>
यूपी, दिल्ली शीतलहर की चपेट में, उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक चलेंगी ठंडी हवाएं https://www.shauryatimes.com/news/94560 Thu, 17 Dec 2020 07:06:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94560 उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, बिहार और हरियाणा में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।उत्तरी राज्यों में न्यूनतम तापमान में पिछले कुछ दिनों 3-4 डिग्री सेल्शियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में कंपकपाती ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, उत्‍तरी राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है. दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 16 दिसंबर को दिल्ली का पारा 4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में सर्दी जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।

दरअसल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी मैदाना में इतनी ही ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान आज (बुधवार) 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान (Temperature) में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड़ पड़ेगी

पहाड़ों की यही बर्फबारी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वालों लोगों को कंपकंपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में ठंड तोड़ सकती है रिकॉर्ड 

वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सो में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलने से दिल्ली-एनसीआर और यूपी की एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवत्ता (AQI) में सुधार हुआ है। राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी इलाके माउंट आबू में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इन राज्यों की ज्यादातर जगहों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। केदारनाथ धाम में 4 फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। केदारनाथ धाम को जोड़ने वाला 18 किमी पैदल मार्ग भी बर्फ से ढ़का हुआ है। जबकि उत्तराखंड से रुद्रप्रयाग, औली और बागेश्वर में भयंकर बर्फबारी हो रही है तो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से लेकर मंडी में बर्फ ही बर्फ है।

घाटी में रात्रि तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार, पारा अभी और गिरने के आसार हैं। केंद्रशासित प्रदेश में जम्मू एवं कश्मीर की कश्मीर घाटी में रात्रि तापमान गिरकर जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग सबसे सर्द रहा। कल्पा में पारा शून्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। घाटी में सभी मौसम केंद्रों में रात्रि तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

]]>
यूपी : समाजवादी पार्टी के MLC के फ्लैट में युवक की गोली मारकर हत्या https://www.shauryatimes.com/news/90921 Sat, 21 Nov 2020 06:16:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90921 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट ए- 201 में शुक्रवार देर रात हुई। बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में गोली चलने की यह घटना घटी। राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहजहांपुर निवासी अमित यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।

]]>
बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत: यूपी https://www.shauryatimes.com/news/49545 Mon, 22 Jul 2019 04:48:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49545 यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई है. आकाशीय बिजली गिरने से कानपुर में 7, झांसी में 5, हमीरपुर में 3, फतहेपुर में 7, रायबरेली में 2, चित्रकूट में 1 और जालौन में 4 व्यक्ति की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करें. घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

]]>
मूसलाधार बारिश की चेतावनी: यूपी https://www.shauryatimes.com/news/48470 Fri, 12 Jul 2019 07:29:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48470 यूपी के 39 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के इन जिलों के जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में टेलीविजन और रेडियो के माध्यम से लोगों को सचेत रहने की जानकारी प्रसारित करने के लिए कहा गया है. भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विभाग और राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया. इसमें 10 जुलाई से 13 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. पत्र के माध्यम से यूपी के 39 जिलों के जिलाधिकारी को लोगों को अलर्ट करने के लिए कहा गया है.

]]>