ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 29 Jan 2020 07:28:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन https://www.shauryatimes.com/news/76185 Wed, 29 Jan 2020 07:28:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76185 भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडेन पार्क में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। 5 मैचों की टी20 सीरीज के इस तीसरे मैच में भारतीय टीम के खिलाफ मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 3 ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं। 

India vs New Zealand 3rd T20I Match scorecard 

इस बड़े मुकाबले के लिए कीवी टीम ने एक बदलाव किया है, जबकि भारत बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने ब्लेर टिकनेर की जगह स्कॉट कुग्लेन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान) रोस टेलर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, हमिश बेनेट और स्कॉट कुग्लेन।

5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका है। ऐसे में भारतीय टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज को सील करने पर होंगी।

भारत के खिलाफ T20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड आगे

इस सीरीज के दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में काफी बेहतर था, जिसे अब चुनौती मिल रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 5 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में कीवी टीम को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

इस सीरीज का परिणाम 

5 मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए। पहला मैच हाईस्कोरिंग हुआ, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच लो-स्कोरिंग हुआ था। उस मैच में मेहमान टीम भारत ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद अब ये तीसरा है, जो मेजबान कीवी टीम के लिए करो या मरो का है, जबकि भारत के लिए सीरीज जीतने का मौका है।

]]>
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन https://www.shauryatimes.com/news/75815 Sun, 26 Jan 2020 07:16:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75815 भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक बिना कोई विकेट खोए 2 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। फिलहाल, मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो क्रीज पर हैं।  

इस मैच में दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी हैं। इससे पहले 24 जनवरी को इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था। इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में दूसरे मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम अपने देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देना चाहेगी और कीवी टीम पर बढ़त हासिल करना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान) रोस टेलर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर , टिम साउदी, हमिश बेनेट और ब्लैर टिकनेर।

T20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सामने भारत पस्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इन13 मुकाबलों में सिर्फ 4 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 8 मुकाबले कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच एक मुकाबला रद रहा है। इसके अलावा साल 2016 से अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड की टीम ही ऐसी है, जिसने भारत को 3 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हराया है। ऐसे में विराट आर्मी को कीवी टीम के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

]]>