योगी आदित्यनाथ व राजनाथ सिंह की विजय संकल्प सभा आज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 24 Mar 2019 05:32:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमित शाह, योगी आदित्यनाथ व राजनाथ सिंह की विजय संकल्प सभा आज https://www.shauryatimes.com/news/36604 Sun, 24 Mar 2019 05:32:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36604 लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी आज से उत्तर प्रदेश में विजय संकल्प सभा करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगरा में, गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे।

लोकसभा के पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश में रिकार्ड सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार ’74 प्लस’ का लक्ष्य रखा है। वह भी तब जब बसपा, सपा और रालोद के गठबंधन और कांग्रेस में प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद हालात पहले से अलग हैं। ऐसे में चुनाव के पहले ही चरण में बढ़त बनाने के लिए भाजपा आज से सभी (80) लोकसभा सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, जेपी नड्डा संभल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्ध नगर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय रायबरेली, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर व इटावा, डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकर नगर और बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी केंद्र और प्रदेश के महत्वपूर्ण नेताओं की सभाएं होंगी। बेहतर समन्वय के लिए हर बड़े नेता के साथ संगठन के किसी पदाधिकारी या सरकार के किसी मंत्री को लगाया गया है।

शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद प्रचार शुरू करेंगे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में अपनी पहली चुनावी सभा के पहले शक्तिपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह पास में ही नागलमाफी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि योगी की यह सभा इस्लामिक शिक्षण संस्था देवबंद में की गई सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल की साझा रैली का जवाब होगी। इस सभा के बाद वह आगरा चले जाएंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वह मथुरा और दिल्ली में रहेंगे।

25 को मथुरा, 26 को वाराणसी और गांधीनगर में करेंगे रैली

योगी आदित्यनाथ 25 को मथुरा 26 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी सभा करेंगे। इसी दिन वह अपने गृह जिले गोरखपुर और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संसदीय सीट गांधी नगर में भी सभा करेंगे।

]]>