रबड़ कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 21 Jul 2019 13:01:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रबड़ कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी: हरियाणा https://www.shauryatimes.com/news/49498 Sun, 21 Jul 2019 13:01:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49498 हरियाणा के फरीदाबाद में रबड़ कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के मोबाइल पर कुछ दिन पहले ही एक वॉयस मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि एक करोड़ रुपये दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. पीड़ित ने पहले जब इस मैसेज को अपने फोन पर सुना तो उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और किसी की शरारत समझ कर भूल गया, लेकिन जब उसे फिर से उसी तरह का मैसेज मिला और मैसेज में व्यापारी को रंगदारी ना देने पर जान से मार देने की धमकी मिली तो वह घबरा गया.

]]>