रविशंकर प्रसाद – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 23 Jul 2019 12:43:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 BSNL और MTNL की इमारतों में लगी आग पर जांच गठित: रविशंकर प्रसाद https://www.shauryatimes.com/news/49736 Tue, 23 Jul 2019 12:43:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49736 सूचना-प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीएसएनएल और एमटीएनएल की इमारतों में लगी आग मामले पर उच्च स्तरीय जांच गठित करने का आदेश दिया है. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल अपने सभी दफ्तरों में आग पर सुरक्षा पाने के उचित नियामकों का गठन करें. दरअसल बांद्रा के एमटीएनएल बिल्डिंग, और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एमटीएनएल बिल्डिंग में आग लग गई थी. मुंबई के बांद्रा स्थित महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) बिल्डिंग में सोमवार को लगी आग में 84 से ज्यादा लोग फंस गए थे. इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 14 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बचाया. हालांकि एक दमकल कर्मी की धुंए में दम घुटने से तबीयत बिगड़ गई थी.

]]>
पीयूष गोयल और रविशंकर प्रसाद ने किया योग: लोधी गार्डन https://www.shauryatimes.com/news/46104 Fri, 21 Jun 2019 06:51:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46104 आज योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दिल्ली के लोधी गार्डन में मोदी सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने भी योग किया. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  आज झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 25 हजार लोंगे के साथ योग किया. पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि योग को लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बनाना है.

]]>