राजीव चौक : ट्रैक पर कूद पड़ा शख्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 15 Jan 2019 07:34:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राजीव चौक : ट्रैक पर कूद पड़ा शख्स, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन बाधित, लोग हुए परेशान https://www.shauryatimes.com/news/27779 Tue, 15 Jan 2019 07:34:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27779  दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की रफ्तार उस वक्त रूक गई, जब मंगलवार सुबह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक 45 साल के युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. युवक के इस कदम की वजह से राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो सेवा बाधित है.

समयपुर बादली वाला ट्रैक सही 
हुडा सिटी सेंटर जाने वाले ट्रैक पर बेशक से ब्रेक लग गए हो, लेकिन राजीव चौक से समयपुर बादली जाने वाले ट्रैक पर कोई समस्या नहीं है और वह सुचारू रूप से चल रही है., सुबह 10 बजे तक सिर्फ हुडा सिटी सेंटर तक जाने वाली ही लाइन बाधित हुई है.

अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक
मंगलवार सुबह जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर युवक ट्रैक पर कूदा वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप सा मच गया. यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक और अधिकारियों को दी और युवक को बचाया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. अधिकारियों को शक है कि युवक किसी बात से परेशान हो सकता है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा.

]]>