राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Jul 2019 08:53:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फारूक खान राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त: जम्मू कश्मीर https://www.shauryatimes.com/news/48713 Sun, 14 Jul 2019 08:53:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48713 देश के गृह मंत्री का पद ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में आए अमित शाह ने अब फारूक खान को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया है. जम्मू कश्मीर पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद से रिटायर हुए फारूक खान 2016 से केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप के प्रशासक के तौर पर कार्यरत हैं. खबरों के मुताबिक तो वह लक्ष्यद्वीप के प्रशासक पद से इस्तीफा दे चुके हैं. हालांकि फारूक के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जाता है कि फारूक से केंद्र ने जम्मू कश्मीर में सेवाएं लेने की मंशा व्यक्त करते हुए यह पूछा था कि वह जम्मू लौटना चाहेंगे या लक्ष्यद्वीप में ही रहना चाहेंगे. फारूक ने कहा, सरकार की ईच्छा के अनुरूप वह देश सेवा के लिए तैयार हैं.

]]>