राम नगरी में धर्म संसद का केशव मौर्य ने किया शुभारंभ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 15 Jun 2019 11:45:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राम नगरी में धर्म संसद का केशव मौर्य ने किया शुभारंभ, https://www.shauryatimes.com/news/45427 Sat, 15 Jun 2019 11:45:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45427  मणिराम दास छावनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में रामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव समारोह चल रहा है। इस दौरान शनिवार को अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजन का उद्घाटन किया। 

धर्म संसद का आयोजन मणिराम दास छावनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के संत और धर्माचार्य शामिल हुए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोपहर बाद धर्म संसद का उद्घाटन किया। इस दौरान संत और धर्माचार्य राम मंदिर पर बड़ा निर्णय निर्णय ले सकते हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रामनगरी पहुंच चुके हैं। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। दोपहर बाद 3:05 बजे मणिरामदास जी की छावनी में महंत नृत्यगोपालदास के जन्मोत्सव में वह पहुंचे हैं। यहां करीब 45 मिनट रुकने के बाद वे वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले सात जून रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के 10 दिवसीय 81वें जन्मोत्सव का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। मणिरामदास जी की छावनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपनी संस्कृति को विस्मृत कर कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता। आज भारत इसीलिए बुलंदियों को छू रहा है क्योंकि हम अपनी जड़ों को शिरोधार्य कर रहे हैं।

अयोध्या आएंगे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को रामनगरी पहुंच रहे हैं। वह पार्टी के सभी 18 सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करेंगे। उनके साथ पत्नी एवं परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी होंगे। प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है और इसी के अनुरूप अयोध्या में भी उनके प्रवास का बंदोबस्त किया जा रहा है। सहयोगियों सहित उनके ठहरने का प्रबंध देवकाली रोड स्थित होटल पंचशील में किया गया है।

]]>