राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज अब बगावती तेवर में…. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 06 Oct 2018 10:08:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज अब बगावती तेवर में…. https://www.shauryatimes.com/news/13099 Sat, 06 Oct 2018 10:08:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13099 अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर संतों के अनशन के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी अब बगावती तेवर में हैं। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी उर्फ साक्षी महाराज ने दो टूक कहा है कि अगर 2019 से पहले अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बना तो वह भाजपा से बगावत करेंगे। राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज अब बगावती तेवर में....भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता के रूप में विख्यात साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार अगर 2019 से पहले तक अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बनवाती है तो वह भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने में पीछे नहीं हटेंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि वह संतों के पक्ष में हैं। वह भी राम जन्मभूमि में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर वह संतों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस पुनीत कार्य में कदम आगे नहीं बढ़ाती है तो वह संतो के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, भगवान श्रीराम की कृपा से हूं। भाजपा पर भी भगवान श्रीराम की बड़ी कृपा है। भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे राम जी कृपा और संंतों का बहुत बड़ा योगदान है।

]]>