राम माधव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Aug 2019 07:05:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सात दशक पुरानी मांग पूरी: बीजेपी नेता राम माधव https://www.shauryatimes.com/news/51419 Mon, 05 Aug 2019 07:05:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51419 जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने की सिफारिश कर दी गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पेश करते हुए राज्य के पुनर्गठन और धारा 370 को हटाने की सिफारिश की. केंद्र सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने खुशी जाहिर की है. बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि सरकार ने सात दशक पुरानी मांग को पूरा कर दिया है. भारतीय संघ में जम्मू-कश्मीर के एकीकरण का जो सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था और जिसके लिए हजारों लोगों ने शहादत दी, वो हमारे आंखों के सामने सच हो रहा है.

]]>
ट्रंप का बयान अमेरिकी सिस्टम की खामी का नतीजा: राम माधव https://www.shauryatimes.com/news/49664 Tue, 23 Jul 2019 05:06:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49664  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कश्मीर पर दिए गए बयान को लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है. ट्रंप के इस बयान पर अब बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने ट्रंप के बयान के लिए अमेरिका के सरकारी सिस्टम पर ठीकरा फोड़ा है. उन्होंने कहा है कि ट्रंप का बयान अमेरिकी सिस्टम की खामी का नतीजा है.

]]>