रायबरेली में आमने-सामने टकराई बाइकें – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Feb 2021 10:17:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रायबरेली में आमने-सामने टकराई बाइकें, दो युवकों की मौत-मह‍िला की हालत गंभीर https://www.shauryatimes.com/news/102335 Fri, 12 Feb 2021 10:17:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102335 गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय दो युवकों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवाल महिला और एक अज्ञात युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों की मदद भी ली जा रही है।

उक्त हादसा रायबरेली-गुरुबक्शगंज मार्ग पर आशाराम का पुरवा गांव के निकट हुआ। खीरों के पाहो निवासी राजपाल लोधी बाइक से रायबरेली की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से एक युवक महिला को बिठाकर गुरुबक्शगंज की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें राजपाल और महिला को लेकर जा रहा युवक मरणासन्न हो गया। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार महिला और पुरुष का नाम पता अभी तक नहीं मिल सका है। हल्का दारोगा को पंचनामा भरने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोशिश है कि आज ही दोनों बॉडी का पोस्टमॉर्टम करा दिया जाए। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, ये अभी जांच का विषय है। फिलवक्त दोनों पक्षों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। महिला और एक अज्ञात युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों की मदद भी ली जा रही है।

]]>