राशिफल: इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 24 Jan 2020 05:23:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राशिफल: इन राशिवालों की चमकेगी किस्‍मत, पर्सनल लाइफ और बिजनेस में होगा फायदा https://www.shauryatimes.com/news/75537 Fri, 24 Jan 2020 05:23:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75537 नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष – कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे. अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है. सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा. परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा. कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं. शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है. प्रेम बढ़ेगा. पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है.

वृष – कारोबार में व्यस्तता रहेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. मेहनत से धन कमा लेंगे. जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं. नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है. समय अच्छा है. कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे. आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं. अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं. यात्रा के भी योग हैं.

मिथुन – जल्दबाजी में कोई काम न करें. पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी. आपका फालतू खर्चा हो सकता है. नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं. पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. ऑफिस या वर्क प्लेसपर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं. पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं.

कर्क – नौकरी में परेशानी हो सकती है. रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है. जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है. ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए. अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है. दौड़-भाग रहेगी. कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. नींद की कमी रहेगी. सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है.

सिंह – परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है. सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है. किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं. आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा. ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है. रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं. पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है. आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं.

कन्या – कारोबार बढ़ेगा. अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है. आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है. आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं. जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा. बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है. आपको फायदा भी हो सकता है. दिन थकान भरा रहेगा. आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है.

तुला – नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं. आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं. अपने फायदे की चिंता जरूर करें. दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें. लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है. लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें. किसी पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें.

वृश्चिक – बिजनेस में फायदा कम ही होगा. ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. कोई नया काम शुरू न करें. आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है. कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं. आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा. सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपकामूड भी खराब हो सकता है. अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है. पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा.

धनु – रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं. आपके काम बनते चले जाएंगे. सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है. पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं. परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं. पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है. भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें.

मकर – नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है. पैसा भी रुक सकता है. दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी. न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है. परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं. आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें. किसी से शेयर नहीं करें. रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं. वाद-विवाद में उलझ सकते हैं. कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा. सिर और पेट दर्द हो सकता है. भोजन में सावधानी रखें.

कुंभ – आर्थिक तंगी खत्म होगी. इनकम और खर्चा बराबर रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे. आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है. संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं. कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे. आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे.

मीन – बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है. जो जैसा चल रहा है चलने दें. महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है. आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा. सावधानी रखें. पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे. लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है. थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है.

]]>
राशिफल: इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन https://www.shauryatimes.com/news/74859 Mon, 20 Jan 2020 05:28:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74859 नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष- आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें. लोगों से कोई उम्मीद न रखें. अपनी तरफ से पूरी विनम्रता से पेश आएं. आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है. आज आप व्यावहारिकता भी रखें. अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें.कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आ सकता है. आज बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर भी आपको मिल सकता है. इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा.

वृष- शांति से दिन बिताएं और आने वाले समय की प्लानिंग करें. अपना काम मन लगाकर करें. समय आने पर उसका फायदा भी आपको हो सकता है. आपके द्वारा रखी गई योजना पूरी हो सकती है. बदलावों को अपनाने का दिन है. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आवास संबंधी समस्या भी आज सुलझ सकती है. बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं. संतान की प्रगति होगी. बहुत से काम पूरे हो जाएंगे.

मिथुन- अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा काम खुद पर न डालें. आपके लिए खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखना जरूरी है. हर भावनात्मक स्थिति में खुद को संयम में रखें. पैसों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ें. बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह भी आपको मिल सकती है. कला, संगीत, भाषा, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर संबंधित अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें.

कर्क- अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. रोजमर्रा के कामकाज बिना रुकावट के पूरे होंगे. किसी बड़ी बात को लेकर टेंशन खत्म हो सकती है. आप बहुत उत्साह में रहेंगे. दोस्तों और संबंधियों के बारे में विचार करेंगे. मन में सकारात्मक ऊर्जा भी रहेंगी. किसी तनावपूर्ण स्थिति को संभालने और शांत करने की कोशिश करें. विकास की योजनाएं बन सकती हैं.

सिंह- नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग टारगेट बना कर काम करें. आप जल्दी सफल हो सकते हैं. आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है. उसका अहसास भी आपको पहले से होगा. आप छोटे-मोटे विषयों पर भी काफी गहराई से विचार करेंगे. धैर्य रखें और पूरी बात समझकर ही कोई फैसला करें. अचानक कोई बात आप पर असर छोड़ सकती है. आपका बिजनेस भी सामान्य रहेगा. दोस्तों से भी मदद मिलती रहेगी.

कन्या- लगभग बहुत सी रुकावटें खत्म हो सकती हैं. काम समय पर कर लें. नौकरी और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है. आप काफी महत्वाकांक्षी और उदार भी हो सकते हैं. आपको सफलता मिले या न मिले, अपनी कोशिशें न छोड़ें. आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है. धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं. बिजनेस अच्छा चलेगा. काम के विस्तार की योजनाएं बन सकती है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है.

तुला- मीठा बोलकर आप अपने काम करवा लेंगे. करियर और निजी जीवन आपके लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है. नई नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी. करियर को लेकर आपके दिमाग में कोई ऐसा आइडिया आ सकता है जो आपके लिए कारगर रहेगा. आप कुछ खास फैसले भी ले सकते हैं. इस सिलसिले में काफी मंथन और बातचीत होगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है. परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है.

वृश्चिक- आज आप किसी खास नतीजे पर पहुंच सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, वो खत्म होने हो सकती है. आपके लिए दिन ठीक है. धन लाभ के योग हैं. मूल्यवान धातुओं से फायदा हो सकता है. प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है. खान-पान पर संयम रखें. आर्थिक कामकाज में प्रगति हो सकती है

धनु- आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. आज आप जहां तक हो सके, शांत रहें, समझौते का मन बनाकर चलें. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. खरीददारी हो सकती है. नई वस्तु या कार खरीदने का विचार हो सकता है. पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा. अपनीवस्तुएं संभालकर रखें.

मकर- आज जाने-अनजाने में आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है जिससे आपकी इज्जत के दो सितारे बढ़ जाएंगे. कम मेहनत में भी फायदा हो सकता है. कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं. भाइयों और दोस्तों की मदद से आपको फायदा हो सकता है. आप जो नया काम करना चाहते हैं, वह शुरू हो सकता है. जमीन-मकान की खरीददारी भी होने के योग हैं. दिनभर बिजनेस के बारे में प्लानिंग हो सकती है. परेशानियों का समाधान आपके सामने आ सकता है.

कुंभ- धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. एकाग्र होने की कोशिश करें. साथ काम करने वाले कुछ लोग आप से अपनी खास बातें भी शेयर कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है. सितारे आपके काम पूरे करवा सकते हैं. बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे.

मीन- आज आप में जरूरत से ज्यादा काम करने की ऊर्जा रहेगी. आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें. आपकी सफलता पूरी तरह आपकी तैयारियों पर हैं. महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है. बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं. पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है. दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं. मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें.

]]>