राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 16 Jun 2018 07:01:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ईद मुबारक: देश भर में ईद का जश्न, पीएम, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं https://www.shauryatimes.com/news/3544 Sat, 16 Jun 2018 07:01:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=3544 आज देशभर में ईद का त्यौहार बड़ी खुशियों से मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की वहीं भारी बारिश के चलते मुम्बई में भी लोगों ने नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. हिंसा की आग में जल रहे कश्मीर में भी इस मौके पर शांति दिखाई दी, लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज़ अदा की. खुशियों के इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्विटर के माध्यम से देश भर के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी.वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी. वहीं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए शांति की अपील की है. ईद के मौके पर कई जगह मुस्लिमों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईद की शुभकामनाएं देकर विविधता में एकता वाली हमारी संस्कृति को आगे रखते हुए लोगों से शांति और एकता की अपील की है.

]]>