राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Jul 2021 18:26:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ईद उल जुहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/111651 Tue, 20 Jul 2021 22:22:00 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111651
ईद उल जुहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कहा, “ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं और उनकी बेहतरी की दुआ करता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, ” ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्‍याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है।” श्री कोविन ने आगे कहा, “ईद का त्‍योहार अपनी खुशियों को साझा करने का और गरीबों व बेसहारा लोगों की भरपूर मदद करने का अवसर भी होता है।” उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर कोविड महामारी से बचाव के उपाय अपनाते हुए, समाज के हर वर्ग की खुशहाली और भलाई के लिए काम करने का संकल्‍प लें।”

]]>
देश में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं https://www.shauryatimes.com/news/98529 Wed, 13 Jan 2021 06:09:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98529 पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य नामचीन हस्तियों ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ‘लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को लोहड़ी और भोगी की शुभकामनाएं! उमंग और उत्साह से मनाये जाने वाले ये पर्व नई फसल का स्वागत करने और प्रकृति का धन्यवाद करने का अवसर हैं। मेरी कामना है कि ये त्यौहार आपके जीवन में नई आशा,आपके रिश्तों में नई ऊष्मा, और घर में खुशहाली लाएं!’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को लोहड़ी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।’ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा, ‘सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।’

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने ट्वीट किया, ‘लोहड़ी के पावन पर्व का प्रकाश आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आए। आप सभी को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियों की नई रौशनी लेकर आए।’

राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करके कहा, ‘हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने वाले पावन पर्व लोहड़ी के सुअवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लेकर आएं।’ पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके कहा, ‘लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ, बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर, मेरी प्रार्थना है कि ये त्योहार आपके सभी जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लाए।’

योग गुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट करके कहा, ‘नैसर्गिक उत्सव की यह हमारी सनातन परंपरा एवं संस्कृति है, आईये निसर्ग के साथ आप भी मुस्कुराइए, जीवन को उत्सव बनाइये। लोहड़ी पर्व यज्ञ का सांस्कृतिक पर्व है। इस पर्व पर जीवन को यज्ञीय बनाइए! लोहड़ी पूजन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’

]]>
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि https://www.shauryatimes.com/news/95748 Fri, 25 Dec 2020 07:21:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95748 आज यानी 25 दिसंबर को देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहा है। आज देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पहुंच कर पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि भारत भारतीय जनता पार्टी देश के अनेक हिस्सों में इस कार्यक्रम को मना रही है।

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पहुंच कर पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा- अटल जी ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया

बता दें कि इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,’पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा’।

अमित शाह ने भी किया नमन

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,’विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी’।

बता दें कि अटल जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 6 राज्यों के 9 करोड़ किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे,इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री किसानों के बीच रहेंगे। इसमें अमित शाह महरौली, राजनाथ सिंह द्वारका, निर्मला सीतारमण, रंजीत नगर में रहेंगे, जबकि अन्य मंत्री देश के अलग-अलग इलाकों रहेंगे।

 

]]>
तीन तलाक कानून 19 सितबंर, 2018 से लागू: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद https://www.shauryatimes.com/news/50874 Thu, 01 Aug 2019 04:35:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50874 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही देश में तीन तलाक कानून 19 सितबंर, 2018 से लागू हो गया. बता दें, मंगलवार को राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास हुआ था. इसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था. दो दिन पहले लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी तीन तलाक बिल पास हो गया था. बिल के पक्ष में 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े. उसके बाद इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा गया.

]]>
अग्रिम जमानत का प्रावधान देने वाले बिल को मंजूरी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद https://www.shauryatimes.com/news/49627 Mon, 22 Jul 2019 13:06:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49627 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अग्रिम जमानत का प्रावधान देने वाले बिल को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आपातकाल के दैरान इन दोनों राज्यों में अग्रिम जमानत देने वाले जिस कानून को हटा दिया गया था, अब राष्ट्रपति की अनुमति के बाद उसे दोबारा लागू किया जा सकेगा।

]]>