राष्ट्रपति – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन, राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन हैं। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इसको लेकर खास तैयारियां की हैं। भाजपा ने इस मौके पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है, जो 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दीबधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए ट्विटर लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।

राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।

इसके साथ ही गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुँचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री ने दी बधाई

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि भारत को उनके सूक्ष्म नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वह गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उनके 70 वें जन्मदिन पर राष्ट्र में शामिल हों। उनके नेतृत्व ने भारत को विश्व स्तर पर खड़ा किया है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में कई और वर्षों की कामना करते हैं।

राहुल गांधी, नीतीश कुमार ने दी बधाई

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति, पीएम ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का समय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों और केरल के लोगों को ओणम की बधाई दी है. फसलों की कटाई पर मनाए जाने वाले उत्सव का त्योहार ओणम को केरल समेत देश के कई दूसरे हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जा रहा है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओणम की बधाई देते हुए कहा,  “ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई. ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है. इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं. ये एक अनोखा त्योहार है जिसमें समरसता का उत्सव मनाया जाता है. ये एक ऐसा मौका जब हम कठिन परिश्रम करने वाले अपने किसानों के प्रति आभार जताते हैं. सभी को खुशियां मिले और सुंदर सेहत प्राप्त हो.