रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर अमेरिका ने रूस और सीरिया को दी चेतावनी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 29 Aug 2018 06:25:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर अमेरिका ने रूस और सीरिया को दी चेतावनी https://www.shauryatimes.com/news/9689 Wed, 29 Aug 2018 06:25:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9689 अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने रूस और सीरिया की सरकारों को सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि राष्ट्रपति बशर असद की गठबंधन सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में हमला करने की तैयारी में है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा ‘इदलिब या सीरिया के किसी भी अन्य क्षेत्र में हुए सत्यापित रासायनिक हमले का जवाब अमेरिका तेजी से और उपयुक्त तरीके से देगा.’ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर अमेरिका ने रूस और सीरिया को दी चेतावनी

सरकार के पास नहीं हैं रासायनिक हथियार
वाशिंगटन में कल संवाददाताओं से बात करते हुए नोर्ट ने कहा कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी अपने रूसी समकक्षों को कहा है कि वह स्पष्ट रूप से सीरिया को इसस अवगत करा दे. सीरिया सरकार विद्रोहियों के गढ़ इदलिब प्रांत में हमले की तैयारी में है. बता दें इससे पहले मार्च में सीरिया के उप विदेश मंत्री फैजल मेकदाद ने इस बात से इनकार किया था कि उनकी सरकार के पास किसी भी तरह के रासायनिक हथियार हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति भी दे चुके हैं चेतावनी
बता दें इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी सीरिया को रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेताया था. उन्होंने कहा था कि अगर यह साबित होता है कि सीरिया की सरकार ने अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियार इस्तेमाल किया है तो फ्रांस उस पर हमला करेगा. राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि “हम उन स्थानों पर हमले करेंगे, जहां से ये हमले किए गए थे.

]]>