राहुल गांधी के इस बयान बयान से हुए नाराज और कहा- मैंने उनपर मानहानि का केस करने का फैसला किया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Apr 2019 11:23:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सुशील मोदी, राहुल गांधी के इस बयान बयान से हुए नाराज और कहा- मैंने उनपर मानहानि का केस करने का फैसला किया https://www.shauryatimes.com/news/39880 Tue, 16 Apr 2019 11:23:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39880 बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि मैंने उनपर मानहानि का केस करने का फैसला किया है। सुशील मोदी ने यह कदम राहुल के चुनावी सभा में सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं? इस बयान पर उन्होंने नाराजगी जतायी है। सुशील  मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राहुल पर मानहानि का केस करने की जानकारी दी है।

कर्नाटक में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने दिया था बयान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार, चित्रदुर्ग और केआर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तापक्ष पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि ‘चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है और लोगों से पूछा था कि आप ही बताएं कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?

राहुल गांधी के इसी बयान से सुशील मोदी आहत हैं क्योंकि उनका सरनेम भी मोदी है। सुशील मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो पटना कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

]]>