राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आपने बयान से पीछे हट गए….. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आपने बयान से पीछे हट गए…..
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की एक रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर पनामा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। जिसको लेकर शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय आक्रामक हो गए। दोनों ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस करने का दावा किया। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने तो राहुल गांधी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उन पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।

इसके बाद राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आपने बयान से पीछे हट गए। राहुल गांधी की तरफ से सफाई आ गई है। मध्य प्रदेश में ही पत्रकारों के साथ इन्फॉर्मल बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश और भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे।

राहुल ने लगाया शिवराज के बेटे पर आरोप

सोमवार को झाबुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है। पाकिस्तान में (पूर्व) पीएम नवाज शरीफ का नाम पनामा लीक में आया, तो पाकिस्तान जैसे देश में उनको जेल में डाल दिया गया। मगर यहां मुख्यमंत्री का बेटा उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नही होती है।’

शिवराज का ट्वीट- करेंगे मानहानि का केस

कहा जा रहा है कि राजनीतिक भाषण में अपने बेटे का नाम घसीटे जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज बहुत नाराज हैं। राहुल की बयानबाजी से तिलमिलाए शिवराज सिंह चौहान ने आधी रात को ट्वीट कर कहा कि वे मंगलवार को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहकर, सारी हदें पार कर दी! कल (मंगलवार) ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे हैं।’

शिवराज के बेटे ने भी किया ट्वीट

उधर, शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी का घेराव किया। उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी जी ने मुझे पनामा पपेर्स में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है। मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है, अगर 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।’

भाजपा ने भी राहुल को घेरा

मुख्यमंत्री के बेटे पर आरोप लगाना भाजपा को भी रास नहीं आया और उसने भी कांग्रेस व राहुल गांधी का जमकर घेराव किया। भाजपा विधायक और राज्य में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा ‘पप्पू गांधी के साथ दिक्कत यही है कि वो लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं और परीक्षा गणित की होती है, लेकिन याद हिंदी को कर के आते हैं, इसलिए तो पप्पू फेल होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि बात कहीं की है कहीं पहुंचा जाते हैं। उनको ना राजनीति की ABCD आती है ना धरातल से वाकिफ है। जैसे बड़े घराने के बच्चों को सिखाया जाता है वैसे कोई पीआर कंपनी राहुल गांधी को सिखा देती है।’