राहुल ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार : केजरीवाल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Apr 2019 17:26:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राहुल ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार : केजरीवाल https://www.shauryatimes.com/news/37748 Mon, 01 Apr 2019 17:26:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37748 नई दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कवायद पर आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया। केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं, हालांकि गांधी ने गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली में अब आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बीते रविवार को अपने बयान में कहा था कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा और इसका आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता कांग्रेस से गठबंधन पर सहमति जताते रहे हैं। आप से गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में एक राय नही बन पाई है। अजय माकन, पीसी चाको सहित कुछ नेता गठबंधन के समर्थन में बोल रहे हैं शीला दीक्षित, राजेश लिलौठिया जैसे नेता इसका विरोध कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली के सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।

]]>