रूट के पास ही कुलदीप की तोड़ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

रूट के पास ही कुलदीप की तोड़, बाकी बल्लेबाज अंधेरे में: तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट भले ही कुलदीप यादव की फिरकी का तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे हों, लेकिन टेस्ट सीरीज में पिच सूखी रहने पर वह अब भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज एक अगस्त से शुरू होगी.

रूट ने कुलदीप की कलाई के पोजिशन को जल्दी भांप लिया

तेंदुलकर ने पीटीआई से कहा, ‘मैंने टीवी पर जो देखा, उससे लगा कि रूट ने कुलदीप की गेंद को उनके हाथ में ही भांप लिया था, जिसका उन्हें  (रूट को) फायदा मिला. कुलदीप की कलाई का एक्शन पेचीदा है और गेंद छूटने के बाद भांपना बहुत मुश्किल है. रूट ने उनकी कलाई के पोजिशन को जल्दी भांप लिया और खेलने में कामयाब रहे.’

यह पूछने पर कि क्या यह भारतीय टीम के लिए खराब संकेत है, तेंदुलकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं. इंग्लैंड में इस समय धूप है, इससे पिच सूखी होगी. ऐसे में कुलदीप और बाकी स्पिनर काफी उपयोगी साबित होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘पिच इसी तरह सपाट और सूखी रही, तो भारत के लिए अच्छा मौका है. पिच हरी भरी होने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हावी रहेंगे.’ उन्होंने स्वीकार किया कि पहले तीन टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार और पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की कमी भारत को खलेगी.

भुवनेश्वर कुमार की चोट भारत के लिए करारा झटका

तेंदुलकर ने कहा, ‘भुवी की चोट भारत के लिए करारा झटका है. मुझे उससे बड़ी उम्मीदें थीं. गेंद को स्विंग कराने की उसकी क्षमता को देखते हुए वह टेस्ट सीरीज में काफी अहम भूमिका निभा सकते थे.’ उन्होंने कहा ,‘भुवी ने 2014 के दौरे पर इंग्लैंड में रन भी बनाए थे. वह निचले क्रम पर भागीदारियां निभा सकते थे. वैसे तेज गेंदबाजी में हमारे पास विकल्प की कमी नहीं है.’

बुमराह के बारे में उन्होंने कहा,‘वनडे सीरीज में उनकी कमी खली, क्योंकि वह डेथ ओवरों का चैंपियन गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अच्छी शुरुआत की थी. वह दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं.’

कप्तान विराट कोहली का 2014 का खराब फॉर्म चर्चा का विषय है, लेकिन तेंदुलकर ने कहा कि इसका आगामी सीरीज पर असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘विराट के 2014 के प्रदर्शन का उस सीरीज से कोई सरोकार नहीं है. यदि आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, तो मेरा जवाब होगा कि सिर्फ विराट ही क्यों, मुझे पूरी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. टीम को अच्छा खेलना होगा.’