‘रेस 3’ के सामने भी करोड़ों कमाए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Jun 2018 07:22:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Box Office : ‘परमाणु’ के चार हफ्ते पूरे, ‘रेस 3’ के सामने भी करोड़ों कमाए https://www.shauryatimes.com/news/4073 Fri, 22 Jun 2018 07:22:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=4073

‘परमाणु’ की चार हफ्ते की दौड़ पूरी हो गई है। चौथे हफ्ते में इसने 3.28 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह इसकी कुल कमाई 62.14 रुपए हुई है।'परमाणु' की चार हफ्ते की दौड़ पूरी हो गई है। चौथे हफ्ते में इसने 3.28 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह इसकी कुल कमाई 62.14 रुपए हुई है।  बीते हफ्ते आम दिनों में भी इसकी कमाई 25 लाख रुपए से ऊपर बनी रही। बेहद कम स्क्रीन्स पर यह दिख रही है। हर लिहाज से बढ़िया कर रही है जॉन अब्राहम की फिल्म।  सलमान खान की 'रेस 3' के होते हुए भी इसने बीते हफ्ते सवा तीन करोड़ रुपए की कमाई की है। साफ है कि इसे देखने वाले अलग ही हैं, जिन पर किसी भी रिलीज का कोई असर नहीं हो रहा है।  एक से एक फिल्मों के होते हुए भी अगर यह फिल्म इतना कमा पाई है तो वाकई बड़ी बात है। यह निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जॉन की फिल्म की लागत करीब 30 करोड़ रुपए थी। प्रचार और प्रिंट पर 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। 35 करोड़ में बनी फिल्म को सेटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स से ही 27 करोड़ मिल गए थे।  लगभग 1935 स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 4.82 करोड़ की कमाई की। शनिवार को इसे 7.64 करोड़ मिले। संडे के दिन इसकी कमाई 8.32 करोड़ रही। टिकट खिड़की से पहले वीकेंड पर 20.78 करोड़ मिले।  अच्छी बात यह है कि फिल्म देश के प्रति जबरदस्त गर्व महसूस करवाने में सफल हुई है। समीक्षाओं में इसे चार-चार स्टार दिए जा रहे हैं। तारीफों के दम पर यह 'राजी' साबित हो रही है। यहां बता दें कि जॉन इसमें सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे परमाणु परिक्षण के लिए पीएमओ की तरफ से पोखरण भेजे जाते हैं और असंभव-सा यह काम कर दिखाते हैं।  साफ-सुथरी फिल्म है इसलिए परिवारों की भीड़ यहां लगने वाली है। बच्चों को भी इसे देखने में मजा आएगा।बता दें कि यह फिल्म देर से रिलीज हो पाई है। निर्माताओं में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि इसकी प्रचार सामग्री तक वापस ले ली गई थी। यूट्यूब से इसका ट्रेलर भी गायब हो गया था। पिछले साल जुलाई में निर्माताओं ने इस फिल्म में डायना पेंटी का लुक जारी करके प्रचार की शुरूआत की थी। इस फिल्म को जॉन अब्राहम और Kriarj एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे। झगड़ा भी इन दोनों में शुरू हुआ।  इस फिल्म के लिए प्रचार की पूरी प्रक्रिया दोहराई गई। इसका नया टीजर काफी प्रभावी बना है। इसे देखकर फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती है। बोमन ईरानी की आवाज में टीजर में यह कहानी सुनाई जा रही है। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान भारत में किस तरह तरह परमाणु परीक्षण की कहानी लिखी गई थी, इसकी भूमिका टीजर में साफ होती है। जॉन को डेशिंग लुक में यहां देखा जा सकता है।  इस फिल्म के लिए माहौल ठीक ही है। लोग फिल्में देखने के लिए खूब निकल रहे हैं। पिछली फिल्मों ने खासी कमाई की है। 'परमाणु' जैसी फिल्म के लिए देशभक्ति का जो माहौल जरूरी है, वो 'राजी' ने बना दिया है।  इसके डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं, जो पॉलिटिकल कॉमेडी फ़िल्म 'तेरे बिन लादेन' बना चुके हैं। 'परमाणु' 8 दिसंबर को रिलीज़ की जानी थी, फिर इसकी तारीख दो बार बदली। इसकी पटकथा साइविन क्वेडरस और संयुक्ता चावला शेख ने लिखी है।

बीते हफ्ते आम दिनों में भी इसकी कमाई 25 लाख रुपए से ऊपर बनी रही। बेहद कम स्क्रीन्स पर यह दिख रही है। हर लिहाज से बढ़िया कर रही है जॉन अब्राहम की फिल्म।

सलमान खान की ‘रेस 3’ के होते हुए भी इसने बीते हफ्ते सवा तीन करोड़ रुपए की कमाई की है। साफ है कि इसे देखने वाले अलग ही हैं, जिन पर किसी भी रिलीज का कोई असर नहीं हो रहा है।

एक से एक फिल्मों के होते हुए भी अगर यह फिल्म इतना कमा पाई है तो वाकई बड़ी बात है। यह निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जॉन की फिल्म की लागत करीब 30 करोड़ रुपए थी। प्रचार और प्रिंट पर 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। 35 करोड़ में बनी फिल्म को सेटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स से ही 27 करोड़ मिल गए थे।

लगभग 1935 स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 4.82 करोड़ की कमाई की। शनिवार को इसे 7.64 करोड़ मिले। संडे के दिन इसकी कमाई 8.32 करोड़ रही। टिकट खिड़की से पहले वीकेंड पर 20.78 करोड़ मिले।

अच्छी बात यह है कि फिल्म देश के प्रति जबरदस्त गर्व महसूस करवाने में सफल हुई है। समीक्षाओं में इसे चार-चार स्टार दिए जा रहे हैं। तारीफों के दम पर यह ‘राजी’ साबित हो रही है। यहां बता दें कि जॉन इसमें सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे परमाणु परिक्षण के लिए पीएमओ की तरफ से पोखरण भेजे जाते हैं और असंभव-सा यह काम कर दिखाते हैं।

साफ-सुथरी फिल्म है इसलिए परिवारों की भीड़ यहां लगने वाली है। बच्चों को भी इसे देखने में मजा आएगा।बता दें कि यह फिल्म देर से रिलीज हो पाई है। निर्माताओं में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि इसकी प्रचार सामग्री तक वापस ले ली गई थी। यूट्यूब से इसका ट्रेलर भी गायब हो गया था। पिछले साल जुलाई में निर्माताओं ने इस फिल्म में डायना पेंटी का लुक जारी करके प्रचार की शुरूआत की थी। इस फिल्म को जॉन अब्राहम और Kriarj एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे। झगड़ा भी इन दोनों में शुरू हुआ।

इस फिल्म के लिए प्रचार की पूरी प्रक्रिया दोहराई गई। इसका नया टीजर काफी प्रभावी बना है। इसे देखकर फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती है। बोमन ईरानी की आवाज में टीजर में यह कहानी सुनाई जा रही है। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान भारत में किस तरह तरह परमाणु परीक्षण की कहानी लिखी गई थी, इसकी भूमिका टीजर में साफ होती है। जॉन को डेशिंग लुक में यहां देखा जा सकता है।

इस फिल्म के लिए माहौल ठीक ही है। लोग फिल्में देखने के लिए खूब निकल रहे हैं। पिछली फिल्मों ने खासी कमाई की है। ‘परमाणु’ जैसी फिल्म के लिए देशभक्ति का जो माहौल जरूरी है, वो ‘राजी’ ने बना दिया है।

इसके डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं, जो पॉलिटिकल कॉमेडी फ़िल्म ‘तेरे बिन लादेन’ बना चुके हैं। ‘परमाणु’ 8 दिसंबर को रिलीज़ की जानी थी, फिर इसकी तारीख दो बार बदली। इसकी पटकथा साइविन क्वेडरस और संयुक्ता चावला शेख ने लिखी है।

]]>