रोजर फेडरर ने रोजर्स कप से वापस लिया नाम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 26 Jul 2018 06:29:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रोजर फेडरर ने रोजर्स कप से वापस लिया नाम, जानिए क्या है इसकी वजह https://www.shauryatimes.com/news/6860 Thu, 26 Jul 2018 06:29:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=6860 स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मैचों के बढ़ते बोझ के चलते अगले महीने से यहां शुरू होने वाले रोजर्स कप से अपना नाम वापस ले लिया है। 36 साल के फेडरर ने इस वर्ष अब तक केवल सात एकल मैच ही खेले हैं। उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। विंबलडन में उन्हें क्वार्टर फाइनल में केविन एंडरसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मैचों के बढ़ते बोझ के चलते अगले महीने से यहां शुरू होने वाले रोजर्स कप से अपना नाम वापस ले लिया है। 36 साल के फेडरर ने इस वर्ष अब तक केवल सात एकल मैच ही खेले हैं। उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। विंबलडन में उन्हें क्वार्टर फाइनल में केविन एंडरसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।   फेडरर ने कहा, 'दुर्भाग्यवश, लंबे होते कार्यक्रम के चलते मैंने टोरंटो से नाम वापस लेने के फैसला किया है'। वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर को पिछले साल इस टूर्नामेंट में फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से शिकस्त खानी पड़ी थी।  चार अगस्त से शुरू होने जा रहे रोजर्स कप में शीर्ष-10 में से नौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राफेल नडाल तथा विंबलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविक भी शामिल हैं।

फेडरर ने कहा, ‘दुर्भाग्यवश, लंबे होते कार्यक्रम के चलते मैंने टोरंटो से नाम वापस लेने के फैसला किया है’। वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर को पिछले साल इस टूर्नामेंट में फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से शिकस्त खानी पड़ी थी।

चार अगस्त से शुरू होने जा रहे रोजर्स कप में शीर्ष-10 में से नौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राफेल नडाल तथा विंबलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविक भी शामिल हैं।

]]>