रोहिंग्या दुर्व्यहार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को म्यांमार ने किया खारिज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 29 Aug 2018 07:17:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रोहिंग्या दुर्व्यहार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को म्यांमार ने किया खारिज https://www.shauryatimes.com/news/9701 Wed, 29 Aug 2018 07:17:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9701  रोहिंग्या के खिलाफ म्यांमार की सेना पर नरसंहार के आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये म्यानमार ने आज इसे खारिज कर दिया है. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने म्यानमार पर पिछले साल सैन्य कार्रवाई में 70,000 से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश जाने के लिए विवश करने को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी. जिसे म्यानमार ने खारिज कर दिया है. बता दें पिछले साल 70 हजार से भी अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को म्यानमार में चल रही सैन्य कार्यवाई के चलते अपना देश छोड़ना पड़ा था. जिसे लेकर इस सप्ताह म्यानमार भारी दबाव में आ गया है.रोहिंग्या दुर्व्यहार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को म्यांमार ने किया खारिज

नरसंहार और अपराधों के सबूत मिले हैं
संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ म्यानमार में बड़े पैमाने पर मानवता के खिलाफ नरसंहार और अपराधों के सबूत मिले हैं. मंगलवार देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र में अमेरिका सहित कई देशों ने म्यानमार के सैन्य नेताओं से अंतरराष्ट्रीय न्याय का सामना करने का आह्वान किया. हालांकि म्यानमार ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन और इसके तथ्यों को सिरे से खारिज कर दिया है

]]>