रोहित शर्मा के पास है गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

रोहित शर्मा के पास है गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव, डे-नाइट टेस्ट के लिए हैं बेताब
भारतीय क्रिकेट टीम 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेस स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय खिलाडि़यों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और मुहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डेस में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके है लेकिन अब टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल है और उनका यह अनुभव आगामी दिन-रात टेस्ट मैच में मदद करेगा।

रोहित ने कहा कि मैं दिन-रात टेस्ट मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं दूसरों के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से एक मैच खेल चुका हूं और मुझे इसका अच्छा अनुभव हासिल हुआ था। अब मौका फिर से आया है तो मैं अच्छा करने की कोशिश करूंगा और हम मैच जीतेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कमान सौंपी गई है।

रोहित ने कहा कि टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि ये चीजें हमारे हाथ में नही हैं। एक हो या 100, यह सम्मान की बात है। मैं पहले भी टीम की कप्तानी कर चुका हूं और मुझे इसका अच्छा अनुभव है। मैं यह नहीं सोचता कि मुझे कितने समय तक कप्तान बने रहना है। जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है तो मैं इसका आनंद लेता हूं। रोहित ने साथ ही महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य पर भी कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इन सब चीजों के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। आप ही इन सब चीजों के बारे में बता रहे हैं।