लगेंगी मशीनें – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

रेलवे स्टेशनों पर भी बनेंगे वोटर आइडी कार्ड, लगेंगी मशीनें
अब रेलवे स्टेशनों पर भी मतदाता बनने की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। सफर के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर मतदाता पंजीकरण भी कराया जा सकता है। रेल मंत्रालय खासतौर पर युवाओं को स्टेशनों पर ही नए वोटर बनाने की तैयारी में है। इसके लिए देशभर के चुनिंदा 100 स्टेशनों पर कियोस्क मशीन लगने जा रही है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर स्टेशन भी शामिल है।

वोटर बनने के लिए युवाओं को कियोस्क में अपना सही विवरण (नाम, पता आधार नंबर आदि) दर्ज करना होगा। अगर मतदाता पहचान पत्र में किसी व्यक्ति का नाम, पता आदि गलत होगा तो वह भी कियोस्क के माध्यम से दुरुस्त कर सकेगा। कियोस्क मशीन मतदाता पंजीकरण के साथ मतदान के लिए आमजन को जागरूक भी करेगी। रेलवे बोर्ड के जारी निर्देश के अनुसार चयनित समस्त स्टेशनों पर चार-चार कियोस्क मशीन लगाई जाएंगी।

मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर एक-एक तथा पहले और अंतिम प्लेटफार्म पर एक-एक कियोस्क लगेगी। दरअसल, 18 वर्ष पूरा करने के बाद भी तमाम युवा वोटर बनने से वंचित रह जाते हैं। भारत निर्वाचन आयोग उन्हें मतदाता बनाने के लिए लगातार अभियान चलाता रहता है। इसी क्रम में स्टेशनों पर यह व्यवस्था भी शुरू होने जा रही है। रेलवे का मानना है कि इस नई व्यवस्था से युवा आकर्षित होंगे। युवा अपनी रेल यात्रा के दौरान ही वोटर बन जाएंगे। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव का कहना है कि रेलवे में जागरूकता के लिए अभियान चलते रहते हैं। यह पहल उसी अभियान की कड़ी है। इसके जरिये अधिक से अधिक युवा वोटर बन सकेंगे।