लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Jan 2021 12:38:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जुगराज की तलाश में जालंधर में NIA व दिल्ली पुलिस की रेड https://www.shauryatimes.com/news/100271 Fri, 29 Jan 2021 12:38:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100271 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में वांछित तरनतारन के जुगराज सिंह की तलाश में एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जालंधर में छापामारी की है। बताया जा रहा है  कि बस्ती पीरदाद में  22 वर्षीय जुगराज का चाचा हरपाल सिंह और उसका बेटा कंवरप्रीत सिंह रहते हैं। रेड के दौरान उनके घर पर ताला लगा मिला है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जुगराज उन्हीं के साथ में भागा हो सकता है।

बस्ती पीरदाद में डाली रेड

शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और एनआईए की संयुक्त टीम ने जालंधर के बस्ती पीरदाद में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपित तरनतारन के जुगराज सिंह के चाचा का घर है। जुगराज की तलाश में दिल्ली पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद छापामारी की। हालांकि इस दौरान सभी फरार निकले। घर पर ताला लगा मिला।

जुगराज के चाचा के घर पर ताला

एसीपी बेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुबह छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बस्ती पीरदाद में एक घर में छापेमारी की लेकिन वहां पर ताला लगा था और घर के सदस्य फरार थे। इस दौरान उनकी टीम भी साथ थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली गई थी। इसी बीच भीड़ लालकिले में घुस गई थी। उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ-साथ धार्मिक झंडा भी फहराया था। इसी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को जुगराज सिंह की तलाश है।

]]>