लाल किले में उपद्रव करने वाले आरोपित को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ में दबोचा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 07 Feb 2021 10:55:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लाल किले में उपद्रव करने वाले आरोपित को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ में दबोचा https://www.shauryatimes.com/news/101572 Sun, 07 Feb 2021 10:55:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101572 कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में लाल किले पर उपद्रव मचाने वाले एक आरोपित को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित मंडेला लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी सुखदेव के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 61 साल है। जिसे दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर रवाना हो चुकी है।

26 जनवरी वाले दिन लाल किले पर उपद्रव करने के मामले में एक आरोपित चंडीगढ़ पहुंच गया था। उसकी जानकारी मिलने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया। उसके आधार पर रविवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली पुलिस को क्राइम ब्रांच यूनिट चंडीगढ़ पहुंच गई। चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी मौजूद थीं। आरोपित को मंडेला लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार किया हैं। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस टीम वापस चली गई। जबकि दिल्ली पुलिस आरोपित को लेकर रवाना हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें आरोपित के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सिर्फ दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव भी लाल किले के उपद्रव में शामिल था। आगे की पूछताछ दिल्ली पुलिस करेगी।

]]>