लुधियाना में अगले दाे माह लगने वाले धरने-प्रदर्शन पर रोक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Feb 2021 10:32:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लुधियाना में अगले दाे माह लगने वाले धरने-प्रदर्शन पर रोक, जानें क्या है कारण https://www.shauryatimes.com/news/102498 Sat, 13 Feb 2021 10:32:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102498 शहर में जगह-जगह लगने वाले धरने-प्रदर्शन पर रोक लग गई है। इसके तहत किसी भी स्थान पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पहले ही अदालत का आदेश जारी है। अदालत के आदेशानुसार अब कोई भी व्यक्ति, संस्था या पार्टी किसी भी तरह का रोष प्रदर्शन या रैली सिर्फ सेक्टर 39-ए पुडा ग्राउंड में ही कर सकता है।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि जनहितों को ध्यान में रखते हुए लाेगाें से अपील की जाती है कि शहर में किसी भी स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोग एकत्रित होकर किसी तरह का प्रदर्शन बिना मंजूरी के न करें। यह आदेश अगले दो माह तक लुधियाना कमिश्नरेट क्षेत्र में लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>