लुधियाना में मारपीट की 2 घटनाओं में महिला समेत 6 जख्मी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 14 Jan 2021 12:11:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लुधियाना में मारपीट की 2 घटनाओं में महिला समेत 6 जख्मी, 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज https://www.shauryatimes.com/news/98665 Thu, 14 Jan 2021 12:11:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98665 लुधियाना के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की 2 घटनाओं में महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ 2 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने प्रभात नगर निवासी प्रक्रम अत्री की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सोनू सूद, चरणजीत तथा उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 12 जनवरी की रात 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसके घर में घुस कर हमला कर दिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब उसके मामा सुरजीत सिंह तथा अशोक कुमार उसे छुड़ाने के लिए आए दो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों को घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। जाते समय आरोपित उसके मामा अशोक कुमार की गले में पहनी सोने की चैन भी झपट कर ले गए।

उधर, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी खुर्द की ईश्वर कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी घनेहिया लाल की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले जलालुद्दीन, उपेंद्र, गोविंदा, रामू, वीरू, रोहित तथा उनके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि 11 जनवरी की शाम 7 बजे वो अपनी पत्नी कृष्णावती तथा भाई राम चन्द्र समेत घर के बाहर आग जला कर हाथ पैर सेंक रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

]]>