लेकिन करने लगे नाक साफ; देखें फनी वीडियो – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अंपायर ने आउट करने के लिए उंगली उठाई, लेकिन करने लगे नाक साफ; देखें फनी वीडियो
क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कॉमेडी देखने को मिलती है, लेकिन पहली बार ऐसा देखा गया है जब एक अंपायर का फैसला कॉमेडी में बदला हो। ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) के एक मैच में फील्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने के लिए उंगली तो उठाई, लेकिन ऊपर ले जाने से पहले वे अपनी नाक को रगड़ने लगे और खिलाड़ियों को आउट नहीं दिया। अंपायर की इस हरकत को देख हर कोई हैरान और परेशान रह गया।

दरअसल, Melbourne Renegades और Adelaide Strikers के बीच मेलबर्न के एक घरेलू स्टेडियम में बीबीएल का 15वां लीग मैच खेला जा रहा था। एडिलेड स्ट्राइकर्स द्वारा दिए गए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। इसी दौरान एडिलेड की टीम की ओर से राशिद खान गेंदबाजी करा रहे थे तो उन्होंने एक lbw की अपील की तो अंपायर ग्रेग डेविडसन ने उंगली उठाने के लिए हाथ ऊपर किया तो राशिद खान विकेट का जश्न मनाने लगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

राशिद खान भी रह गए हैरान

मेलबर्न टीम के 17वें ओवर को राशिद खान फेंक रहे थे। इसी ओवर में Beau Webster के खिलाफ राशिद खान ने lbw की अपील की तो अंपायर ग्रेग डेविडसन ने अपील को स्वीकार कर लिया और अपनी उंगली उठाने के लिए हाथ को ऊपर किया। इसी बीच उन्होंने फैसला बदल दिया और बल्लेबाज को आउट देने के लिए उठाई गई उंगली को अपने नाक के पास ले गए और अपनी नाक को साफ करने लगे। उधर, राशिद समेत एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाड़ी विकेट का जश्न मना रहे थे। उन्हें अंपायर की इस हरकत के बारे में पता चला तो वे दंग रह गए। आप भी देखें ये वीडियो

इस मुकाबले में जीत राशिद खान की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स को ही मिली, क्योंकि 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन की बना सकी और मैच 18 रन से हार गई, जिसमें राशिद खान ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले बल्ले से राशिद खान ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए थे। वहीं, मैच के बाद अंपायर ग्रेड डेविडसन ने कहा कि पहले उन्होंने आउट देने का फैसला किया था, लेकिन फिर उनके दिमाग में फैसला बदलने का निर्णय सुनाई दिया तो फैसला बदल दिया गया।