लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अपनी सहयोगी शिवसेना को मनाने में जुट गई है. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 24 Oct 2018 05:30:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अपनी सहयोगी शिवसेना को मनाने में जुट गई है. https://www.shauryatimes.com/news/15508 Wed, 24 Oct 2018 05:30:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15508  लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अपनी सहयोगी शिवसेना को मनाने में जुट गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी नीत सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद शिवसेना 2019 के चुनाव में हिन्दुत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ गठबंधन करेगी. उन्होंने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण का भी पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी राजनीति की सामान्य समझ है वो जानते हैं कि भाजपा और शिवसेना चुनाव जीतने के लिए एक साथ लड़ेंगे. मुख्यमंत्री एक हिन्दी समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उद्धव ने राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर सवाल किया
उधर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘देरी’ को लेकर सवाल किया. मराठवाडा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुये ठाकरे ने कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करेंगे.

उन्होंने सवाल किया, ‘आप राम मंदिर निर्माण का भरोसा देकर सत्ता में आए. आपने हिन्दुत्व के मुद्दे पर लोगों को वोट देने को कहा. क्या हुआ? आप मंदिर का निर्माण कब करने जा रहे हैं?’

उन्होंने शिवसेना की आलोचना करने के लिए राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और छगन भुजबल पर भी निशाना साधा.

]]>