लोकसभा चुनाव 2019: लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

लोकसभा चुनाव 2019: लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया
लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। 2014 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद गृह मंत्री बने राजनाथ सिंह ने आज हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय से रोड-शो के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ व मोहनलालगंज मे पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा। नामांकन का अंतिम दिन 18 अप्रैल है।

राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुभ मुहूर्त में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।राजनाथ सिंह के प्रस्तावक उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट एलपी मिश्रा, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज पूर्व लोकायुक्त सुधीर चंद्र वर्मा वर्मा व पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नारायण साहू थे। राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से पार्टी के प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में बजरंग बली का दर्शन करने के साथ शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने कहा- देश में मोदी की लहर

गृहमंत्री ने अपने नामांकन से कहा कि पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं 10 राज्यों में चुनाव प्रचार में गया। इसमें तमिलनाडु और केरल भी शामिल हैं। यहां भी पीएम मोदी के प्रति लोगों में बहुत उत्साह है। आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में अपनी जगह बना पाया है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित सभा में जनता दल यूनाइटेड के  प्रमुख मुख्य महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद के लोग चाहते हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगला चुनाव गाजियाबाद से लड़ें। उन्होंने कहा  राजनाथ सिंह में चौधरी चरण सिंह की तस्वीर झलकती है। राजनाथ सिंह जी किसानों के नेता हैं। चौधरी चरण सिंह राजनाथ सिंह को 25 वर्ष की उम्र में  सांसद का टिकट देना चाहते थे लेकिन राज नारायण तैयार नहीं हुए।

लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार को नामांकन करने से पहले हनुमान सेतु पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे। नामांकन जुलूस को भव्य बनाने के लिए सोमवार देर रात तक तैयारियों का दौर चलता रहा। सोमवार शाम को ही राजनाथ सिंह लखनऊ आ गए। नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों ने स्वागत की तैयारी की । करीब दो किलोमीटर मार्ग पर जीपीओ हजरतगंज चौराहा, मेफेयर चौराहा, परिवर्तन चौक पर भी विभिन्न संगठन के लोग स्वागत किया।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के सहप्रभारी सुधांशु त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं मंत्री और विधायक भी थे।

सभा के बाद रोड शो

देश के गृहमंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह कल रात ही लखनऊ आ गए थे। उनके साथ मोहनलालगंज से सांसद भाजपा उम्मीदवार तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने नामांकन दाखिल किया। लखनऊ व मोहनलालगंज मे पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा।

राजनाथ सिंह और कौशल किशोर का रोड शो पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गया । रोड शो को देखते हुए ट्रैफिक में डायवर्जन भी किया गया। लखनऊ सीट पर भाजपा का करीब दो दशकों से कब्ज़ा है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे। राजनाथ के खिलाफ अभी तक गठबंधन और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। प्रचार पर रोक के कारण अब नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं शामिल थे।